समाजवादी पार्टी ने कुँवर बिलाल बर्नी को दी बड़ी जिम्मेदारी


लखनऊ/नोएडा (अमन इंडिया ) । समाजवादी पार्टी ने आज संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष  श्याम लाल पाल के निर्देश पर राष्ट्रीय सचिव मौलाना जावेद आब्दी  एवं पूर्व अध्यक्ष  दीपक विग की संस्तुति पर वरिष्ठ समाजवादी नेता कुँवर बिलाल बर्नी को समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा का प्रदेश सचिव* नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति पत्र समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय, लखनऊ में जारी किया गया।इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश सचिव कुँवर बिलाल बर्नी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव , प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल , राष्ट्रीय सचिव मौलाना जावेद आब्दी और पूर्व अध्यक्ष दीपक विग का दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ जिन्होंने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता पर भरोसा जताया। मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए काम करूँगा और अखिलेश यादव जी के PDA पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक परिवार को जोड़ने और मजबूत करने के मिशन को घर-घर तक पहुँचाऊँगा।

उन्होंने आगे कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना ही उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा।इस नियुक्ति पर पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हर्ष व्यक्त किया है और कुँवर बिलाल बर्नी जी को बधाई दी है।