समाजवादी नेता कुंवर नादिर शाह ने अखिलेश द्वारा पीड़िता को आर्थिक सहायता के रूप में ₹1 लाख का चेक प्रदान किया


नोएडा (अमन इंडिया ) । रक्षाबंधन के दिन ग्राम हल्द्वानी में मासूम अलीना के साथ हुई जघन्य एवं हृदयविदारक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया।

इस दुःख की घड़ी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके माता-पिता का ढांढस बढ़ाया और आर्थिक सहायता के रूप में ₹1 लाख का चेक प्रदान किया।इस अवसर पर कुंवर नादिर शाह, डॉ आश्रय गुप्ता, बीर सिंह यादव सुनील चौधरी और राहुल अवाना आदि मौजूद थे ।

यह सहायता उस अपार दुःख की भरपाई तो नहीं कर सकती, लेकिन शोकाकुल परिवार के साथ खड़े होने और उनके दुःख में सहभागी बनने का एक छोटा सा प्रयास है।समाजवादी पार्टी हर दुःखी और पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।इस अवसर पर