EPCH कार्यालय मुरादाबाद में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जानकारी दी


 IHGF दिल्ली मेला – ऑटम 2026 के लिए भागीदारी दरों में ऐतिहासिक कटौती निर्यात वृद्धि के 20% लक्ष्य पर उद्योग का सामूहिक संकल्प

मुरादाबाद/एनसीआर (अमन इंडिया ) । हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (EPCH) द्वारा EPCH कार्यालय मुरादाबाद में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें आगामी IHGF दिल्ली मेला  ऑटम 2026, हस्तशिल्प निर्यात क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए परिषद की नई पहलों तथा हस्तशिल्प निर्यात में 20% वृद्धि के महत्वाकांक्षी लक्ष्य पर विस्तृत जानकारी साझा की गई।


प्रेस कॉन्फ्रेंस में EPCH एवं विभिन्न उद्योग संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें श्री नीरज खन्ना, अध्यक्ष EPCH; श्री राकेश कुमार, महानिदेशक एवं मुख्य मार्गदर्शक; श्री अवधेश अग्रवाल, फेयर प्रेसिडेंट एवं COA सदस्य; श्री नावेद उर रहमान, अध्यक्ष MHEA; श्री नजमुल इस्लाम, मुख्य संरक्षक MHEA; श्री सलमान आज़म, फेयर वाइस प्रेसिडेंट; श्री जीशान अली; सुश्री रश्मि दुग्गल; श्री अजय गुप्ता; श्री अनूप शंखधर; श्री जे.पी. सिंह; श्री पुनीत आर्य; श्री राजेश लोहिया; श्री गोपाल मेहता सहित अन्य प्रमुख निर्यातक एवं प्रतिनिधि शामिल रहे। फिरोजाबाद, नोएडा और आगरा सहित विभिन्न शहरों के सदस्य ऑनलाइन माध्यम से जुड़े।

IHGF दिल्ली मेले की भागीदारी दरों में बड़ी राहत मीडिया को संबोधित करते हुए श्री नीरज खन्ना अध्यक्ष EPCH ने घोषणा की कि आगामी IHGF दिल्ली मेले के लिए भागीदारी शुल्क में ₹6,000 प्रति वर्ग मीटर की ऐतिहासिक कमी की गई है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय प्रदर्शकों को बड़ी वित्तीय राहत प्रदान करेगा और मेले में भागीदारी को अधिक सुलभ एवं प्रतिस्पर्धी बनाएगा।

उन्होंने निर्यातकों से उत्पाद डिजाइन, नवाचार, मर्चेंडाइजिंग और आकर्षक स्टॉल प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया, ताकि कम लागत का लाभ अधिक व्यापारिक अवसरों में परिवर्तित हो सके।

निर्यातकों से अंतरराष्ट्रीय खरीदारों को आमंत्रित करने का आह्वान

ऑनलाइन माध्यम से संबोधित करते हुए  राकेश कुमार, महानिदेशक एवं मुख्य मार्गदर्शक EPCH ने कहा कि भागीदारी दरों में कमी निर्यातकों के लिए महत्वपूर्ण सहयोग है। उन्होंने सुझाव दिया कि प्रत्येक प्रदर्शक कम से कम 5–10 संभावित अंतरराष्ट्रीय खरीदारों को मेले में आमंत्रित करे, जिससे मेले की व्यावसायिक क्षमता और फुटफॉल में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

शीर्ष 10 प्रदर्शकों को विशेष सम्मान फेयर प्रेसिडेंट अवधेश अग्रवाल ने घोषणा की कि IHGF दिल्ली मेले में सबसे अधिक खरीदार जुटाने वाले शीर्ष 10 प्रदर्शकों को EPCH द्वारा विशेष सम्मान प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भागीदारी दरों में कमी के बावजूद मेले की गुणवत्ता, व्यापकता और पेशेवर मानकों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

 MHEA अध्यक्ष श्री नावेद उर रहमान का विशेष वक्तव्य मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन (MHEA) के अध्यक्ष नावेद उर रहमान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में EPCH के निर्णय का जोरदार स्वागत करते हुए कहा भागीदारी शुल्क में की गई यह ऐतिहासिक कटौती मुरादाबाद के निर्यातकों के लिए अत्यंत लाभकारी है। इससे छोटे एवं मध्यम निर्यातकों को मेले में भाग लेने का अधिक अवसर मिलेगा। IHGF दिल्ली मेला हमारे उद्योग के लिए वैश्विक व्यापार का सबसे महत्वपूर्ण मंच है, और यह कदम निर्यात वृद्धि को नई गति देगा।

उन्होंने आगे कहा कि “EPCH का 20% निर्यात वृद्धि लक्ष्य पूरी तरह संभव है, बशर्ते हम सभी निर्यातक मिलकर उत्पाद गुणवत्ता, डिजाइन नवाचार और खरीदार संपर्क को और मजबूत करें। MHEA इस दिशा में निर्यातकों को हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।उनके सकारात्मक और दूरदर्शी विचारों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित निर्यातकों को उत्साहित किया और उद्योग के सामूहिक संकल्प को और मजबूत किया।

उद्योग की सामूहिक प्रतिबद्धता EPCH, MHEA, YES, IIA .LUB,EVAऔर अन्य उद्योग संगठनों की संयुक्त उपस्थिति ने यह संदेश स्पष्ट किया कि IHGF दिल्ली मेला – ऑटम 2026 केवल एक सोर्सिंग प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि निर्यात वृद्धि, नए खरीदारों से जुड़ाव, उत्पाद नवाचार और वैश्विक व्यापार विस्तार का प्रमुख अवसर है।

EPCH ने सभी निर्यातकों से आग्रह किया कि वे कम की गई भागीदारी दरों का पूरा लाभ उठाएं, स्टॉल प्रस्तुति को बेहतर बनाएं और अधिक से अधिक खरीदारों को मेले में आमंत्रित करें।