नोएडा (अमन इंडिया ) । स्वतंत्रता दिवस के 80वें पावन पर्व पर नोएडा एंटरप्रिन्योर्स एसोसिएशन के प्रांगण में एनईए अध्यक्ष विपिन कुमार महलन , महासचिव वी.के.सेठ ने एनईए की पूरी टीम के साथ ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात मौजूद उद्यमियों के साथ राष्ट्रीय गीत तथा राष्ट्रगान गाया। इसके पश्चात एक दूसरे को मिठाई खिलाकर पर्व को धूम-धाम से मनाया।
इस अवसर पर एनईए के अध्यक्ष विपिन कुमार महलन ने कहा आज के दिन हमारा देश आजाद हुआ था और इसे हम सभी धर्मों को मानने वाले भारतवासियों एक पर्व के रूप में मनाते हैं। आज हमारा देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। हमें देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।
विपिन कुमार महलन जी ने कहा, हमें स्वदेशी को बढ़ावा देना चाहिए, अपने देश में मनाये जाने वाले त्योहारों पर हाथों से बनी वस्तुओं, जिन्हें अधिकांशतः गरीब परिवारों के लोग बनाते हैं, उन वस्तुओं को खरीदें। हमारा देश संसार का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, इसकी एकता इस देश की बहुत बड़ी ताकत और इस देश का गौरव है। हम सभी उद्यमी भाइयों एवं हमारे प्यारे कर्मचारी भाइयों के साथ-साथ सभी नोएडा व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हैं।
इस अवसर पर एनईए के अध्यक्ष विपिन कुमार महलन, महासचिव वी.के.सेठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश जौनेजा, राकेश कोहली, धर्मवीर शर्मा, मुकेश कक्कड़, कोषाध्यक्ष एस.सी.जैन, उपाध्यक्ष श्री सुधीर श्रीवास्तव, मोहम्मद इरशाद, श्री आर.एस. जिंदल, श्री राजन खुराना, श्री मयंक गुप्ता, श्री प्रशांत मेहता, सचिव श्री वीरेंद्र नरूला, श्री राहुल नैयर, श्री आर.के. गुप्ता, सह सचिव श्री जी.पी.के. बंसल, श्रीमती झुमा विश्वास नाग के साथ-साथ श्री नमन महलन, श्री अजय अग्रवाल, श्री ओम प्रकाश, श्री सुधीर गोयल, श्री अजय सरीन, श्री इन्द्रपाल खंडपुर, श्री प्रवीण कुमार गुप्ता, श्री साजिद अली खान, मोहम्मद इरफान, श्री असीम जगीया, श्री आदित्य गर्ग, श्री प्रवेश डुकराल, श्री अनिल गुप्ता, श्री अजय अग्रवाल, डॉ. प्रमोद नरूला, श्री रणधीर सिंह सहित कई उद्यमी मौजूद थे।