ईद मिलाद-उन-नबी का भव्य जुलूस बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल


नोएडा सेक्टर-8 में ईद मिलाद-उन-नबी का भव्य जुलूस बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल


नोएडा (अमन इंडिया ) । ईद मिलाद-उन-नबी के पावन अवसर पर नोएडा के सेक्टर-8 स्थित जामा मस्जिद से भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। धार्मिक झंडों के साथ निकले जुलूस में श्रद्धा और उल्लास का माहौल देखने को मिला।इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी विक्रम सेठी भी जुलूस में शामिल हुए और लोगों को ईद मिलाद-उन-नबी की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश देखने को मिला। जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।मदरसा रिजविया  इकरामुलम के जानिब से हाफिज ताजगीर ,मोहम्मद उमर फारूक , मोहम्मद अली हसन , मोहम्मद नूर हुसैन मौजूद रहे!