नोएडा (अमन इंडिया ) । भारत विकास परिषद, नोएडा शाखा द्वारा को बैंक्वेट दरबार हॉल सेक्टर-51, नोएडा में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य एवं रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय सांसद महेश शर्मा गौतम बुद्ध नगर एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार, माननीय विमला वाथम पूर्व विधायक नोएडा , माननीय गोपाल अग्रवाल बीजेपी प्रवक्ता , संजय बाली सांसद प्रतिनिधि, अल्पेश गर्ग , परिषद के पूर्व अध्यक्ष डॉ. टीएन गोविल, श्री प्रताप मेहता, श्री मधुसूदन दादू, सीए महेश बाबू गुप्ता श्री एन के अग्रवाल, श्री राकेश कत्याल, श्री विपिन मल्हन माननीय अध्यक्ष NEA, माननीय अध्यक्ष विकास अग्रवाल श्रीजी गौ सदन , पंकज जिंदल, देवेंद्र गंगल, डॉ. वी के गुप्ता श्री मनोज गोयल, सीए मुकेश सिंघल , अरविंद कुमार, डॉ. यतेंद्र राणा, सीए मनोज बंसल, ऐड. संतोष बंसल, सीए मनीष गुप्ता , सीए दीपक गुप्ता , सीए मुकेश गुप्ता आदि , श्रीमती लवली गुप्ता , सुधा भदौरिया , नेहा पारीक, मातृशक्ति एवं परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मंगलाचरण के साथ हुआ। समारोह में भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं नारी शक्ति की गरिमा को केंद्र में रखते हुए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित की गईं। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर तीज उत्सव की खुशियों को और अधिक आकर्षक बना दिया।
समारोह में गीत-संगीत, नृत्य, तीज के पारंपरिक कार्यक्रम, मनोरंजक गेम्स एवं आकर्षक उपहार कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहे। उपस्थित सभी सदस्यों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और भारतीय संस्कृति एवं पारिवारिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद नोएडा के अध्यक्ष श्री संजय कुमार गुप्ता ने सभी उपस्थित अतिथियों, मातृशक्ति, सदस्यों एवं आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी भारतीय परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ परिवारों एवं समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और संस्कारों को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद सदैव “सेवा, संस्कार, समर्पण और संगठन” के मूल मंत्र के साथ समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए कार्यरत है।
कार्यक्रम में परिषद के सचिव अखिलेश भदौरिया, कोषाध्यक्ष अक्षय पारीक, संयोजिका-महिला सहभागिता सुनीता मित्तल , संगीता सैनी, की सक्रिय सहभागिता रही। आयोजन को सफल बनाने में मातृशक्ति एवं समस्त मौजूद रहे ।