सतेन्द्र शर्मा को मिली अहम जिम्मेदारी दी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गाजियाबाद जिले का सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया


नोएडा / दिल्ली (अमन इंडिया ) । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने लिस्ट जारी कर संगठन सृजन अभियान में सतेन्द्र शर्मा को मिली अहम जिम्मेदारी दी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गाजियाबाद जिले का सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पार्टी के संगठन सृजन अभियान को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से नोएडा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सतेन्द्र शर्मा को सगठन सृजन अभियान के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की तरफ से पर्यवेक्षक हरियाणा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद श्री अशोक तंवर जी के साथ गाजियाबाद जिले का सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है,इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है सतेन्द्र शर्मा को मिली इस जिम्मेदारी को पार्टी संगठन के प्रति उनकी सक्रियता,मेहनत और जमीनी स्तर पर कार्य करने की क्षमता का सम्मान माना जा रहा है। संगठन सृजन अभियान के तहत वे गाजियाबाद जिले में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने,कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

सतेन्द्र शर्मा ने बताया गौतमबुद्धनगर जिले से मेरे जैसे सामान्य काँग्रेस कार्यकर्ता को इस जिम्मेदारी के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास मुझ पर जताया है,उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे,उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है और कार्यकर्ताओं को एकजुट करते हुए पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जाएगा,उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान केवल संगठनात्मक विस्तार नहीं,बल्कि कांग्रेस की विचारधारा और जनहित की आवाज को गांव-गांव एवं बूथ-बूथ तक पहुंचाने का अभियान है,इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पूरी ऊर्जा और समर्पण से कार्य किया जाएगा।सतेन्द्र शर्मा की नियुक्ति पर नोएडा एवं गाजियाबाद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव एवं सक्रियता से गाजियाबाद में कांग्रेस संगठन को नई मजबूती मिलेगी।इससे पहले भी वो बागपत के प्रभारी सहित अन्य राज्यो में जिम्मेदारी दी गई थी वो पूरी की ।