नोएडा कांग्रेस नेताओं ने राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं


नोएडा (अमन इंडिया) । नोएडा कांग्रेस के नेताओं ने कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन एवं राज्यसभा सांसद माननीय इमरान प्रतापगढ़ी जी के दिल्ली स्थित आवास पर पहुँचकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की मजबूती तथा आगामी मिशन 2027 को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। सभी नेताओं ने कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प व्यक्त किया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सदस्य एडवोकेट यतेन्द्र शर्मा ने कहा कि माननीय इमरान प्रतापगढ़ी जी का नेतृत्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस संगठन निरंतर मजबूत होगा और नोएडा विधानसभा क्षेत्र-61, मिशन 2027 के लक्ष्य को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा इस मौके पर अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हरियाणा के सहप्रभारी लियाकत चौधरी,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी बागपत के कोऑर्डिनेटर पूर्व प्रदेश सदस्य सत्येंद्र शर्मा,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य नोएडा विधानसभा- 61 के मिशन 2027 के नेता यतेन्द्र शर्मा,एडवोकेट सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे।