नोएडा (अमन इंडिया ) । नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-81 स्थित ग्राम सलारपुर के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए एक आधुनिक कम्युनिटी हॉल के निर्माण को मंजूरी दे दी है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) द्वारा 21 जुलाई 2026 को मिली सैद्धांतिक स्वीकृति के बाद प्राधिकरण ने निर्माण कार्य के लिए निविदाएं (Tenders) आमंत्रित कर दी हैं।
₹576.97 लाख की लागत से बनने वाला यह कम्युनिटी हॉल आकर्षक 'ग्रीक थीम' पर आधारित होगा। इसका उद्देश्य स्थानीय ग्रामीणों को शादी-ब्याह, सामाजिक और सामुदायिक आयोजनों के लिए एक व्यवस्थित व किफायती स्थान उपलब्ध कराना है।
प्रमुख विशेषताएं एवं सुविधाएं क्षेत्रफल: कुल 4,613.26 वर्ग मीटर भूमि में से 486.08 वर्ग मीटर क्षेत्र में दो मंजिला भवन का निर्माण होगा।ग्राउंड फ्लोर: डबल-स्टोरी हॉल, रिसेप्शन एरिया, अटैच्ड वॉशरूम के साथ 1 ब्राइडल रूम व 1 ग्रूम रूम, तथा महिला व पुरुषों के लिए पृथक शौचालय।
फर्स्ट फ्लोर: 1 अलग हॉल तथा अटैच्ड वॉशरूम वाले 4 कमरे।अन्य विकास कार्य: जल निकासी, विद्युत व्यवस्था, आंतरिक व बाहरी सौंदर्यीकरण और चौड़े प्रवेश मार्ग का निर्माण।अनुबंध गठित होने के बाद कार्य को 1 वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। निर्माण के दौरान गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा।