एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत भारत विकास परिषद नोएडा द्वारा वृक्षारोपण किया


“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत भारत विकास परिषद नोएडा द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम

नोएडा (अमन इंडिया) । भारत विकास परिषद, नोएडा शाखा ने आज श्री जी गौ सदन, नोएडा , एवं कम्युनिटी सेंटर सेक्टर-११ के पार्क में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह, वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. विजेन्द्र पाल सिंह सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण और पौधों के संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने की। उन्होंने कहा कि यह अभियान मातृ सम्मान और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा एक जन-जागरूकता प्रयास है। परिषद के महासचिव अखिलेश भदौरिया, पर्यावरण संयोजक प्रदीप अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण गोयल, उपाध्यक्ष भूपेन्द्र मित्तल,सह सचिव सुमित अग्रवाल, शाखा सरंक्षक प्रताप मेहता, महेश बाबू गुप्ता,केशव गंगल, डी के मित्तल, नरेश गर्ग, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, टी एन चौरसिया,मुकेश गुप्ता , अतुल वर्मा, प्रदीप अग्रवाल, बृजमोहन अग्रवाल, सुनील सेठ, राजीव अजमानी, आलोक सिंह, राजीव अग्रवाल, राकेश गुप्ता, सुधीर गोयल, नितिन बंसल, पवन अग्रवाल, देवेन्द्र कंसल, इंद्रकुमार,एसएस सिंघल, विनय शर्मा, अजय अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, अनुज मंगल, रामरतन शर्मा, अजय जैन, अरविंद कुमार, सचिन अग्रवाल , आदि सदस्यों, सुमन गुप्ता, मधु मेहता, विमला अग्रवाल, मातृशक्ति, युवाओं और बच्चों ने पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में छायादार, फलदार और पर्यावरण हितैषी पौधों का रोपण किया गया। परिषद ने श्री जी गौ सदन प्रबंधन अध्यक्ष विकास अग्रवाल, महासचिव सुशील शर्मा नोएडा प्राधिकरण, सहयोगी संस्थाओं, सदस्यों और मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

परिषद ने नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण और पौधों के संरक्षण की अपील की।मीडिया प्रभारी , एन के अग्रवाल, मुकुल बाजपेयी ने जानकारी दी ।