दिल्ली (अमन इंडिया) । ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी ने अपनी नई महत्वपूर्ण सर्वत्र सुरक्षा पॉलिसी का शुभारंभ किया ।
दिल्ली के किदवई नगर स्थित ओरिएंटल इंश्योरेंस के कॉरपोरेट के मुख्यालय में आयोजित एक इस कार्यक्रम के दौरान कंपनी के प्रबंधक निर्देशक संजय जोशी ने उपस्थित सभी इंश्योरेंस के अधिकारी और कर्मचारियों को संबोधित किया और साथ ही साथ सम्मानित भी किया और उन्हें पालिसी की रूप रेखा साझा करते हुए इंश्योरेंस के अनेको फायदे के विस्तार से जानकारी दी।पहली पॉलिसी वाले को भी संजय जोशी ने गिफ्ट देकर सम्मानित किया ।
जोशी ने कहा कि पॉलिसी ग्राहकों के लिए एक ही छत के नीचे व्यापक सुरक्षा कवर प्रदान करेगी यह पालिसी ग्राहकों को विशेष प्रकार के जोखिम के ख़िलाफ़ एक मुक्त सुरक्षा प्रदान करेगी ।अधिकारियों को बताया कि पॉलिसी की प्रक्रिया को बेहद सरल रखा गया है ताकि ग्राहकों को कोई परेशानी न हो । उन्होंने कहा की प्राकृतिक आपदा से जो नुकसान होगा उसका ग्राहकों को तुरंत ही लाभ पहुंचाया जाएगा ।