नोएडा (अमन इंडिया ) । समाजवादी पार्टी के पीडीए पेड़ लगाओ अभियान के अंतर्गत नोएडा के सेक्टर-52 स्थित अरावली अपार्टमेंट में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष विवेक यादव ने किया तथा महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर डॉ. आश्रय गुप्ता, विवेक यादव एवं महानगर महासचिव विकास यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि "पेड़ लगाना केवल पर्यावरण संरक्षण नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। समाजवादी पार्टी प्रदेश को हरित एवं प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए निरंतर जनजागरण अभियान चला रही है।
वहीं मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव एवं रामवीर यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि "पीडीए पेड़ लगाओ अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण से जोड़कर पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाना है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. आश्रय गुप्ता, विकास यादव, विवेक यादव, ओपी यादव, गौरव कुमार यादव, रामवीर यादव, राहुल यादव, संजय यादव, दीपांशु चौहान, जतिन मिश्रा, यश यादव, अभिषेक यादव, आकाश यादव एवं मोरध्वज सहित अनेक समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।