नोएडा (अमन इंडिया ) । ग्राम बरौला में लंबे समय से चली आ रही जल भराव की निरंतर समस्या और आज हुई बारिश के दौरान उत्पन्न हुए भारी जल भराव को लेकर प्राधिकरण के कृष्णा करुणेश मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने गहरा रोष व्यक्त किया है। जल निकासी व्यवस्था में लापरवाही और विकास कार्यों में शिथिलता को गंभीरता से लेते हुए प्राधिकरण प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से कड़ा एक्शन लिया है।
मामले की समीक्षा के बाद मुख्य कार्यपालक अधिकारी के निर्देशों पर निम्नलिखित दंडात्मक कार्रवाई की गई है।
1. सेवा समाप्ति: ड्यूटी में घोर लापरवाही और काम में शिथिलता बरतने के कारण जूनियर इंजीनियर (JE) पार्थ राठौड़ एवं मांगेराम, सुपरवाईजर की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है
2. प्रतिकूल प्रविष्टि: जल भराव की स्थिति पर प्रभावी नियंत्रण न रख पाने के कारण प्रबंधक करण सिंह त्यागी (सिविल) एवं रमेन्द्र (जल/ सीवर) को प्रतिकूल प्रविष्टि (Adverse Entry) दी गई है।सभी वर्क सर्किल को सख्त चेतावनी
मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्राधिकरण के सभी वर्क सर्किल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अंतिम चेतावनी जारी करते हुए निर्देश दिया है कि यदि भविष्य में किसी भी वर्क सर्किल के अंतर्गत जल भराव या अन्य मूलभूत समस्याओं का समाधान समय पर नहीं हुआ, तो संबंधित सभी जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ इससे भी अधिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।प्राधिकरण प्रशासन का मुख्य उद्देश्य निवासियों को जल भराव से राहत दिलाना और क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करना है।