नोएडा के कांग्रेसियों ने नवनियुक्त प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम का स्वागत किया


नोएडा (अमन इंडिया ) । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के स्टेट कोडिनेटर बड़ौत बागपत प्रभारी नॉएडा के वरिष्ठ नेता सतेंद्र शर्मा के  नेतृव में कांग्रेस के नेताओ ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय 24 अकबर रॉड पर उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम जी का नोएडा कांग्रेस नेताओं ने किया भव्य स्वागत । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के केंद्रीय कार्यालय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम से नोएडा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी,अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय सचिव लियाक़त चोधरी ने कहा है कि हम नोएडा कांग्रेस नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री राजेन्द्र पाल गौतम के नेतृत्व,संगठनात्मक अनुभव और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से उत्तर प्रदेश कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा,नई दिशा और नई मजबूती मिलेगी, उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने तथा जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में उनका नेतृत्व महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा,प्रदेश सदस्य यतेद्र शर्मा ने कहा है कि श्री राजेन्द्र पाल गौतम ने सभी नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना,संगठन को मजबूत करना तथा प्रदेश की जनता की आवाज़ को बुलंद करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी,उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और जनहित के संघर्ष को आगे बढ़ाने का आह्वान किया,भाजपा सिर्फ नाम बदलने की राजनीति करती है निर्माण कार्य की राजनीति भाजपा नही करती है सिर्फ जनता को गुमराह करने की बात करती है अब समय परिवर्तन का है 2027 के चुनाव में मजबूती के साथ सभी को तैयार रहना होगा,इस अवसर पर नोएडा कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों का मजबूती से सामना करने का संकल्प भी दोहराया। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास जताया कि श्री राजेन्द्र पाल गौतम के मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी प्रदेश में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी और आम जनता के विश्वास को और अधिक सशक्त बनाएगी।

यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई तथा सभी नेताओं ने श्री राजेन्द्र पाल गौतम को उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं,इस दौरान राज्यसभा सांसद कर्मवीर बुद्ध,अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय सचिव लियाक़त चोधरी,स्टेट कोडिनेटर बड़ौत बागपत प्रभारी सतेन्द्र शर्मा,नरेंद्र शर्मा,प्रदेश सदस्य यतेद्र शर्मा,उपाध्यक्ष विक्रम चौधरी रहे।