नोएडा (अमन इंडिया ) । राजस्थान कल्याण परिषद नोएडा का बाल प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम आज दिनांक 5 जुलाई 2026 को दोपहर स्पेक्ट्रम मॉल स्थित ज़ोरेको गेमिंग जोन में बहुत ही आनंद मंगल के साथ संपन्न हुआ । सभी बच्चों ने बढ़ चढ़ के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जिसमें 56 प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया। सभी बच्चों को फोटो युक्त सर्टिफिकेट और पुरस्कार संस्था के वर्तमान और पूर्व अध्यक्षों के हाथों से दिया गया। 10वीं में 99.6% अंक प्राप्त करने पर यौगिक जैन और 12वीं में 96.8% अंक प्राप्त करने पर वेदिका जैन को गोल्ड मेडल संस्था के पूर्व अध्यक्ष ओ पी बंसल द्वारा प्रदान किया गया। सभी बच्चों को गिफ्ट रवि खंडेलवाल द्वारा प्रदान कर सम्मानित किया गया। गेमिंग जोन में सभी बच्चों ने अपने अपने गेम्स खेल कर आनंद लिया। आज के कार्यक्रम का संचालन जीवन जैन एवं रंजू माथुर गर्ग द्वारा किया गया।
इसमें संस्था के सभी गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति रही विशेष रूप से वर्तमान अध्यक्ष विक्रम अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अंजनी सर्राफ, पवन शर्मा ,दिनेश माहेश्वरी, आर सी बजाज, जी सी माहेश्वरी, अरविंद बैद, एन के मालपानी, के सी गुप्ता, प्रदीप मेहता, प्रकाश ईनाणी, राजेश खंडेलवाल,निर्मल भुतोङिया, डॉ बंसल, विनय सोनी, अनिल जैन, प्रदीप गर्ग, विष्णु गोयल , एन के सोढानी, निशि अग्रवाल, सरिता गुप्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के समापन पर संस्था के महासचिव राजीव गुप्ता द्वारा सभी सदस्यों का धन्यवाद किया गया और भोजन के लिए आमंत्रित किया गया।पवन शर्मा पूर्व अध्यक्ष राजस्थान कल्याण परिषद ने जानकारी दी ।