नोएडा (अमन इंडिया ) । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर आज नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग द्वारा सेक्टर-32 ग्रीन बेल्ट, सेक्टर-93 तथा अन्य विभिन्न सेक्टरों में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ.महेश शर्मा तथा नोएडा के विधायक पंकज सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष महेश चौहान नोएडा एम्प्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी राजकुमार सिंह,कोषाध्यक्ष सुभाष चन्द्र तथा श्रवण चौहान जी अपनी पूरी टीम के साथ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम में नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग निदेशक श्री आनंद मोहन सिंह ,महाप्रबंधक श्री ए के अरोड़ा, डी डी अंकित सेंगर व प्रशांत कुमार तथा इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों, सेक्टरवासियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित नोएडा के संकल्प को साकार करने का संदेश दिया।
अभियान के अंतर्गत नोएडा क्षेत्र में चार लाख से अधिक पौधों का रोपण किए जाने का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया, जो पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।