स्वर्गीय गीता रघुवंशी के निधन पर नोएडा मीडिया क्लब में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की



गीता रघुवंशी को भावभीनी श्रद्धांजलि नम आंखों से दी अंतिम विदाई

नोएडा (अमन इंडिया) । चेतना मंच के संस्थापक एवं संपादक आर.पी. रघुवंशी के छोटे भाई तथा नोएडा बार एसोसिएशन (डीड राइटर्स एंड एडवोकेट्स) के संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष चौधरी सचिन कुमार एडवोकेट की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती गीता रघुवंशी के निधन पर शनिवार को सेक्टर-29 स्थित नोएडा मीडिया क्लब में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। शोकसभा में बड़ी संख्या में पत्रकारों, अधिवक्ताओं, समाजसेवियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि गीता रघुवंशी का व्यक्तित्व अत्यंत सरल, सहज और आत्मीय था। उनका निधन न केवल परिवार बल्कि समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है। उपस्थित सभी लोगों ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति दें।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, सचिव जगदीश शर्मा, नोएडा लोकमंच के महासचिव महेश सक्सेना, वरिष्ठ पत्रकार बृजमोहन शर्मा, पत्रकार अकरम चौधरी , राजेश शर्मा, सुरेश चौरसिया, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राघवेंद्र दुबे, विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान, दिनेश गौड़, वरिष्ठ पत्रकार सुधाकर द्विवेदी, देवेन्द्र प्रभात, प्रमोद पंडित, संदीप गर्ग ,वरुण श्रीवास्तव,विनय जोशी, किसान नेता अशोक चौहान, ए.के. लाल, शिवकुमार, गिरीश नारायण, मनोहर त्यागी,नीलम भागी नवरत्न फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार श्रीवास्तव, हरवीर चौहान तथा चेतना मंच समाचार पत्र के प्रबंधक शीशपाल सिंह, अरुण सिन्हा, देवदत्त शर्मा, आनंद मिश्रा, सुभाष भाटी और अंजना भागी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने नम आंखों से दिवंगत गीता रघुवंशी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।