सुमेर रावत और धीरज की पूरी टीम निर्विरोध चुनी गई







नोएडा (अमन इंडिया ) । एनआरडब्ल्यूए सेक्टर 15 की आम सभा में  सेक्टर के सभी निवासियों ने अध्यक्ष सुमेर रावत और महासचिव धीरज कुमार की पूरी टीम निर्विरोध चुना । 

  एनआरडब्ल्यूए के कोषाध्यक्ष सुबोध जैन ने पिछले साल का आय और व्यय का वित्तीय वर्ष का ब्यौरा  प्रस्तुत किया जिसे सर्वसम्मति से सभी उपस्थित लोगों ने पास कर दिया ।उसके बाद NRWA के महासचिव धीरज कुमार ने सेक्टर में किए गए कार्य और होने वाले कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया उसके बाद NRWA के 2 साल पूरे होने के कारण चुनाव पर चर्चा हुई जिसमें सेक्टर के सभी निवासियों ने बोला कि यह NRWA बहुत अच्छा कार्य कर रही है इसलिए अगले 2 साल के लिए भी इसी NRWA को यह जिम्मेदारी दी जाए सभी निवासियों ने हाथ उठाकर ताली बजाकर अगले 2 साल के लिए इसी NRWA को नामित कर दिया गया अंत में NRWA के अध्यक्ष सुमेर सिंह रावत ने सभी सेक्टर निवासियों का धन्यवाद और आभार प्रकट किया और यह आश्वासन दिया कि आगे भविष्य में यह NRWA और अच्छा कार्य करेगी और आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करेगी । सेक्टर 15 के अध्यक्ष सुमेर सिंह रावत महासचिव धीरज कुमार उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर सचिव दिग्विजय सिंह और कोषाध्यक्ष सुबोध जैन मौजूद रहे।