प्रमेथियस स्कूल के संस्थापक मुकेश शर्मा का मानना कि कई ऐसे बच्चे जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने की क्षमता




नोएडा (अमन इंडिया ) । नोएडा टैलेंट हंट: नोएडा के सपनों को उड़ान देने की एक पहल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। कमी है तो सिर्फ सही अवसर और सही मंच की।इसी सोच के साथ प्रमेथियस स्कूल के संस्थापक-अध्यक्ष एवं हेड ऑफ स्कूल मुकेश शर्मा ने ‘नोएडा टैलेंट हंट’ की शुरुआत की है।

मुकेश शर्मा का मानना है कि यदि हमें नोएडा को उत्तम बनाना है, तो सबसे पहले नोएडा के बच्चों के सपनों को उड़ान देनी होगी।हर बच्चे के भीतर कोई न कोई प्रतिभा होती है।कोई बेहतरीन तैराक है।कोई बैडमिंटन खेलता है।कोई शूटिंग में आगे बढ़ सकता है।कोई गायक है।कोई नर्तक है।

कोई वाद-विवाद में अपनी पहचान बना सकता है।जरूरत सिर्फ इतनी है कि उन्हें सही मंच, सही प्रशिक्षण और सही मार्गदर्शन मिले।इसी उद्देश्य से नोएडा टैलेंट हंट की शुरुआत की गई है ताकि नोएडा के हर कोने से प्रतिभाओं को खोजा जा सके, उन्हें पहचान मिले और आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।

मुकेश शर्मा का सपना केवल एक प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं है।उनका सपना है कि आने वाले वर्षों में जब देश और दुनिया भारत के खिलाड़ियों, कलाकारों और युवा प्रतिभाओं की बात करे, तो नोएडा का नाम सबसे आगे हो।वे चाहते हैं कि नोएडा सिर्फ एक विकसित शहर के रूप में नहीं, बल्कि प्रतिभाओं की राजधानी के रूप में पहचाना जाए।इसी सोच के साथ प्रमेथियस स्कूल ने अपने परिसर में विश्वस्तरीय खेल सुविधाएँ विकसित की हैं।स्विमिंग, शूटिंग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, जिम्नास्टिक्स सहित कई खेलों के लिए प्रोफेशनल अकादमियाँ संचालित की जा रही हैं।

इन सुविधाओं का उद्देश्य केवल प्रमेथियस स्कूल के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देना नहीं है, बल्कि पूरे नोएडा के प्रतिभाशाली बच्चों के लिए अवसर उपलब्ध कराना है।

मुकेश शर्मा का मानना है कि कई ऐसे बच्चे हैं जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने की क्षमता है, लेकिन आर्थिक संसाधनों या अवसरों की कमी उन्हें आगे बढ़ने से रोक देती है।


ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों के लिए प्रमेथियस स्कूल उच्च स्तरीय (High Performance) प्रशिक्षण, विशेषज्ञ कोचिंग और आवश्यकता पड़ने पर आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए भी प्रतिबद्ध है।उनका स्पष्ट मानना है कि यदि समाज, स्कूल और अभिभावक मिलकर प्रतिभाओं का साथ दें, तो नोएडा से अनेक खिलाड़ी, कलाकार और युवा देश का नाम रोशन कर सकते हैं।

इसी व्यापक सोच का एक हिस्सा है ‘मिशन पोडियम फिनिश’, जिसके माध्यम से उनका लक्ष्य वर्ष 2036 ओलंपिक तक भारत के लिए अधिक से अधिक खिलाड़ियों को तैयार करने में अपनी भूमिका निभाना है।

इस दिशा में प्रमेथियस स्कूल ने पहले भी कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। स्कूल की खेल अकादमियों में प्रशिक्षण प्राप्त खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है और भविष्य में इस प्रयास को और व्यापक बनाने की दिशा में कार्य जारी है।इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए 3 से 5 जुलाई 2026 तक आयोजित पहले चरण में डांस, सिंगिंग, इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक, डिबेट, स्विमिंग, शूटिंग, टेबल टेनिस और शतरंज जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 1300–1400 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

दूसरे चरण में 10 से 12 जुलाई 2026 तक बैडमिंटन और जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी।

₹10 लाख की कुल पुरस्कार राशि के साथ आयोजित यह पहल केवल विजेताओं को सम्मानित करने तक सीमित नहीं है। बल्कि नोएडा की प्रतिभाओं को पहचानने उन्हें आगे बढ़ाने और उनके लिए दीर्घकालिक अवसर तैयार करने का एक प्रयास है।

मुकेश शर्मा कहा कि हमारा उद्देश्य सिर्फ प्रतियोगिता कराना नहीं है। हमारा उद्देश्य नोएडा की प्रतिभाओं को दुनिया के सामने लाना है। हमें नोएडा को विश्व मानचित्र पर स्थापित करना है। हमें ऐसे खिलाड़ी चाहिए जो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करें, ऐसे कलाकार चाहिए जो दुनिया में नोएडा का नाम रोशन करें। अगर किसी बच्चे में प्रतिभा है, तो अवसर की कमी उसकी उड़ान नहीं रोकनी चाहिए। प्रमेथियस स्कूल ऐसे बच्चों के साथ खड़ा है।