मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करकमलों द्वारा नोएडा प्राधिकरण अत्याधुनिक प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया





 नोएडा (अमन इंडिया ) । सेक्टर 96 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ   करकमलों द्वारा नोएडा प्राधिकरण के ₹390 करोड़ की लागत से निर्मित अत्याधुनिक प्रशासनिक भवन का लोकार्पण संपन्न हुआ।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे ग्रेटर नोएडा मुख्यमंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत ग्रेटर नोएडा पहुचें सीएम आज करीब ₹2,478 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया ।नोएडा में कुछ देर बाद पहुँचेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर और भंगेल एलिवेटेड रोड का लोकार्पण किया 


यह आधुनिक भवन सुशासन, पारदर्शिता, तकनीक-संचालित प्रशासन और जनसेवा के प्रति उत्तर प्रदेश सरकार की अटूट प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक है। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त यह परिसर प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं नागरिक-केंद्रित बनाएगा, जिससे आमजन को बेहतर एवं त्वरित सेवाएं मिल सकें ।