जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में ज़िला अधिकारी ने MHEA के अधिकारियों के साथ बैठक की

मुरादाबाद (अमन इंडिया ) ।जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक ज़िला अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन (MHEA) के अध्यक्ष नवेद‑उर‑रहमान तथा संरक्षक नजमुल इस्लाम ने भी सहभागिता की।

बैठक में MHEA अध्यक्ष नवेद‑उर‑रहमान ने उद्योग जगत से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे प्रमुखता से उठाए।बिजली आपूर्ति में लगातार बाधाओं पर गंभीर चिंता अध्यक्ष ने कहा कि शहर एवं औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली की लगातार ट्रिपिंग, अनियमित आपूर्ति तथा वोल्टेज उतार‑चढ़ाव से निर्यात उद्योग बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि जबकि उपभोक्ताओं से फिक्स्ड चार्जेज़ नियमित रूप से वसूले जा रहे हैं, वहीं उन्हें निर्धारित मानकों के अनुरूप बिजली उपलब्ध नहीं हो पा रही है।


आज़ाद नगर में गिरे बिजली के खंभे पर कार्रवाई न होने का मुद्दा
MHEA ने यह गंभीर विषय भी उठाया कि आज़ाद नगर में एक माह से बिजली का खंभा गिरा हुआ है, जिसकी सूचना कई बार विभागीय समूहों में भेजी गई, परंतु न तो किसी अधिकारी ने संज्ञान लिया और न ही अब तक खंभे को हटाया गया।

पुरानी फैक्ट्रियों को MDA सीमा में आने के बाद हो रही दिक्कतें

अध्यक्ष ने यह भी कहा कि कई फैक्ट्रियाँ MDA के गठन से पहले स्थापित थीं, परंतु अब पिछले कुछ वर्षों से वे MDA सीमा में आ गई हैं।ऐसी इकाइयों को मानचित्र स्वीकृति, कंपाउंड निर्माण तथा अन्य प्रक्रियाओं में अत्यधिक शुल्क और जटिलताओं का सामना करना पड़ रहा है।
MHEA ने मांग की कि इन पुरानी इकाइयों के लिए उचित, औसत एवं रियायती दरों पर सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ।
इस पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि यह विषय अगली MDA बोर्ड बैठक में विचारार्थ रखा जाएगा।


MHEA  के  अध्यक्ष नवेद‑उर‑रहमान ने कहा कि उद्योगों से जुड़े इन मुद्दों का समयबद्ध समाधान न केवल निर्यातकों को राहत देगा बल्कि जिले की औद्योगिक प्रगति को भी गति प्रदान करेगा।