यतेंद्र शर्मा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ गोवर्धन महाराज की परिक्रमा करने पहुँचे



नोएडा (अमन इंडिया) । नोएडा कांग्रेस नेता एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य यतेन्द्र शर्मा गोवर्धन धाम पहुँचे। जहाँ उन्होंने गोवर्धन महाराज की पावन परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए जल सेवा कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

नोएडा कांग्रेस नेता यतेन्द्र शर्मा ने बताया कि पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लोकप्रिय अध्यक्ष अजय राय  भी गोवर्धन महाराज की परिक्रमा करने पहुँचे। उन्होंने कहा कि अजय राय जी की धार्मिक आस्था एवं सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण सभी कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणादायक है।

यतेन्द्र शर्मा ने कहा कि गोवर्धन महाराज की परिक्रमा एवं श्रद्धालुओं की सेवा करना अत्यंत सौभाग्य की बात है। उन्होंने कामना की कि गोवर्धन महाराज एवं श्री राधारानी की कृपा सभी भक्तों पर सदैव बनी रहे तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और सेवा की भावना निरंतर बढ़ती रहे।

इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश शर्मा,कांग्रेस नेता दिनेश अवाना,प्रदेश सचिव विशाल वसिष्ठ, संजीव शर्मा,सहित भारी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे