सर्वसम्मति से विक्रम अग्रवाल को अध्यक्ष, राजीव गुप्ता को महासचिव एवं अनिल जैन को कोषाध्यक्ष चुना
• Akram Choudhary
नोएडा (अमन इंडिया ) । राजस्थान कल्याण परिषद की चुनाव समिति की बैठक चुनाव अधिकारी महेंद्र शाह की अध्यक्षता में कल 12 जून रात्रि 8 बजे सागर रत्ना सैक्टर 18 में आयोजित हुई। चुनाव अधिकारी महेंद्र शाह ने घोषणा करते हुए बताया कि राजस्थान कल्याण परिषद की वार्षिक कार्यकारिणी 2026-27 के 21 सदस्यों के लिए 21 सदस्यों ने ही नामांकन किया तथा इन्हीं 21 सदस्यों ने सर्वसम्मति से विक्रम अग्रवाल को अध्यक्ष, राजीव गुप्ता को महासचिव एवं अनिल जैन को कोषाध्यक्ष चुना। राजेश खंडेलवाल एवं रंजू माथुर को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है तथा नरेश सोढ़ानी को सचिव, पवन जिंदल को शह सचिव एवं प्रदीप गर्ग को सह कोषाध्यक्ष का पद भार सौंपा गया है। विक्रम अग्रवाल को निर्वतमान अध्यक्ष दिनेश माहेश्वरी ने पुष्प गुच्छ देकर अपना कार्यभार सौंपा। निर्वाचित अध्यक्ष विक्रम अग्रवाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो सामाजिक जिम्मेदारी उन्हें मिली है उसको वो अपनी टीम के साथ पूर्ण कर्तव्यों के साथ निर्वाह करेंगे। सभी सदस्यों ने चुनाव अधिकारी महेंद्र शाह का शांति पूर्ण एवं निष्पक्षता के साथ चुनवा संपन्न कराने के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।पवन शर्मा पूर्व अध्यक्ष राजस्थान कल्याण परिषद ने जानकारी दी ।