नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन से भारत एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा के लिए खुले वैश्विक अवसरों के नए द्वार
ग्रेटर नोएडा (अमन इंडिया) । नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के संचालन की दिशा में हुई प्रगति ने पूरे निर्यात एवं व्यापार जगत में नई ऊर्जा भर दी है। एयरपोर्ट के शुरू होने से भारत एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा को अंतरराष्ट्रीय व्यापार, विदेशी खरीदारों की आवाजाही और वैश्विक प्रदर्शनियों के विस्तार में अभूतपूर्व बढ़ोतरी की उम्मीद है।
एयरपोर्ट के संचालन से एशिया, यूरोप, अमेरिका और मध्य‑पूर्व के प्रमुख बाजारों से सीधी कनेक्टिविटी बढ़ेगी, जिससे उत्तर भारत विशेषकर हस्तशिल्प, होम डेकोर, फर्नीचर, लाइटिंग और लाइफस्टाइल उत्पादों के निर्यात को नई दिशा मिलेगी।
MHEA अध्यक्ष नवेद उर रहमान की टिप्पणी मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन (MHEA) के अध्यक्ष नवेद उर रहमान ने कहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन हमारे निर्यात उद्योग के लिए ऐतिहासिक अवसर लेकर आया है। भारत एक्सपो सेंटर एंड मार्ट तक विदेशी खरीदारों की पहुँच अब और आसान होगी, जिससे अंतरराष्ट्रीय व्यापार को नई गति मिलेगी। मुरादाबाद, सहारनपुर, फिरोजाबाद, खुरजा और आसपास के क्लस्टर्स के कारीगरों व निर्यातकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। यह एयरपोर्ट उत्तर भारत को वैश्विक बाजारों से जोड़ने वाला सबसे महत्वपूर्ण द्वार साबित होगा।उन्होंने यह भी कहा कि यह कदम ‘मेक इन इंडिया’, ‘लोकल टू ग्लोबल’ और निर्यात वृद्धि के राष्ट्रीय लक्ष्यों को मजबूत करेगा।
उद्योग जगत में उत्साह
• विदेशी खरीदारों की यात्रा समय में भारी कमी
• अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियों में भागीदारी बढ़ने की संभावना
• निर्यातकों के लिए तेज़ लॉजिस्टिक्स और एयर‑कार्गो सुविधा
• उत्तर भारत के प्रमुख हस्तशिल्प क्लस्टर्स को सीधा लाभ
आगे का मार्ग एयरपोर्ट संचालन से भारत एक्सपो सेंटर एंड मार्ट को वैश्विक स्तर पर और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उद्योग जगत को विश्वास है कि आने वाले वर्षों में यह क्षेत्र उत्तर भारत का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय व्यापार केंद्र बनकर उभरेगा।