दिल्ली फेयर की सब्सिडी अब तक लंबित MHEA अध्यक्ष नवेद उर रहमान ने जताई गहरी चिंता
मुरादाबाद (अमन इंडिया) । मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन (MHEA) के अध्यक्ष नवेद उर रहमान ने आज एक महत्वपूर्ण बयान जारी करते हुए कहा कि Delhi Fair की सब्सिडी अभी तक किसी भी सदस्य के खाते में प्राप्त नहीं हुई है, जबकि निर्यातक इस सहायता का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।
अध्यक्ष नवेद उर रहमान ने कहा Delhi Fair की सब्सिडी हमारे निर्यातकों के लिए अत्यंत आवश्यक वित्तीय सहायता है। हमने कई बार संबंधित विभागों को रिमाइंडर भेजे हैं, लेकिन अब तक कोई भुगतान नहीं हुआ है। हम पुनः आग्रह करते हैं कि इस गंभीर समस्या का तत्काल समाधान किया जाए।
उन्होंने बताया कि सब्सिडी में हो रही देरी से छोटे एवं मध्यम निर्यातकों पर विशेष रूप से नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है, क्योंकि कई निर्यातक अपने उत्पादन चक्र और ऑर्डर प्लानिंग इसी सहायता के आधार पर करते हैं।
MHEA ने संबंधित विभागों से अपील की है कि
• लंबित Delhi Fair सब्सिडी का भुगतान शीघ्र जारी किया जाए
• निर्यातकों की वित्तीय स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रक्रिया को तेज किया जाए
• भविष्य में ऐसी देरी न हो, इसके लिए स्पष्ट समयसीमा तय की जाए
अध्यक्ष नवेद उर रहमान ने कहा कि एसोसिएशन अपने सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और आवश्यकता पड़ने पर यह मुद्दा उच्च स्तर पर भी उठाया ।