चौकी प्रभारी और स्काउट-गाइडिंग टीम ने दुर्घटना में घायल व्यक्ति की जान बचाई



ग्रेटर नोएडा वेस्ट (अमन इंडिया ) । स्काउट-गाइडिंग में सीखी गई सेवा भावना आज आई काम सेक्टर 3 ग्रेटर नोएडा वेस्ट मिल्क लच्छी गोल चक्कर पर । स्काउटिंग-गाइडिंग में हमेशा सिखाया जाता है कि हमारा स्कार्फ केवल वर्दी का हिस्सा नहीं बल्कि आवश्यकता पड़ने पर प्राथमिक उपचार और सेवा का महत्वपूर्ण साधन भी है। आज यह सीख जनपद गौतम बुद्ध नगर के स्काउट्स एवं गाइड्स के लिए वास्तविक जीवन में सार्थक सिद्ध हुई।

 जल सेवा शिविर के दौरान स्काउट ओंकार शर्मा, वंश शर्मा, देवेश, मनमोहन सिंह ,  राहुल मित्तल जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) एवं  साधना सिंह बिधूड़ी जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) सेवा कार्य में लगे हुए थे। इसी दौरान निकट ही एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल को बचाने के लिए सभी अध्यापक और छात्र के साथ पुलिस चौकी एस्टर प्रभारी ने तुरन्त ही घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया ।

स्काउट-गाइड टीम ने तत्परता और साहस का परिचय देते हुए घायल व्यक्ति को सुरक्षित रूप से सड़क के किनारे पहुंचाया तथा प्राथमिक उपचार के लिए अपने स्कार्फ का उपयोग कर उसके सिर और पैर पर पट्टी बांधी। इसके बाद पुलिस के सहयोग से घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

इस अवसर पर स्काउट्स ने कहा कि उन्हें स्काउटिंग में जो प्राथमिक उपचार और सेवा का प्रशिक्षण मिला था, वह आज किसी जरूरतमंद की सहायता करने में काम आया। उन्होंने भावुक होकर कहा कि "आज पहली बार हमारा स्कार्फ किसी की जान बचाने और मदद करने के काम आया, जिससे हमें गर्व और संतोष की अनुभूति हुई।

Popular posts