नोएडा (अमन इंडिया) । एनसीआर नोएडा की सबसे प्रतिष्ठित जूनियर क्रिकेट लीगों में से एक, 'जूनियर क्रिकेट चैंपियनशिप' (JCC) के सीजन-8 का होटल पार्क एसेंट में बेहद भव्य और ऐतिहासिक आगाज हुआ। इस बार का हाई-वोल्टेज प्लेयर ऑक्शन न केवल खिलाड़ियों की किस्मत बदलने वाला रहा, बल्कि खेल और मीडिया जगत के महामिलन का गवाह भी बना। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और एडिटर्स क्लब ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी इस पूरे आयोजन के मुख्य आकर्षण रहे।
समारोह की गरिमा को सातवें आसमान पर पहुंचाते हुए मुख्य अतिथि आलोक द्विवेदी ने समाजसेवी व उद्योगपति पीयूष द्विवेदी के साथ मिलकर JCC सीजन-8 की चमचमाती ऑफिशियल ट्रॉफी और सभी 10 टीमों की जर्सी का अनावरण किया। इस दौरान उनके संबोधन और दमदार उपस्थिति ने वहां मौजूद युवा खिलाड़ियों, फ्रेंचाइजी मालिकों और खेल प्रेमियों में जबरदस्त ऊर्जा का संचार किया। मीडिया और सामाजिक क्षेत्र के शीर्ष मार्गदर्शक के रूप में आलोक द्विवेदी जी की मौजूदगी ने इस खेल मंच को एक राष्ट्रीय स्तर की पहचान दे दी।
पूर्व बीसीसीआई क्रिकेटर और JCC के फाउंडर चेयरमैन राज यादव के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस ऑक्शन में अंडर-15 के 80 उभरते क्रिकेट सितारों पर फ्रेंचाइजी टीमों ने जमकर बोलियां लगाईं। लीग का रोमांच इस बार इसलिए भी दोगुना है क्योंकि कई टीमों के मालिक और कोच खुद पूर्व दिग्गज क्रिकेटर हैं। इस ऐतिहासिक शाम को और खास बनाने के लिए पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर लतिका कुमारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
इस बार के महाकुंभ में खिताबी जंग के लिए 10 फ्रेंचाइजी टीमें पूरी तरह तैयार हैं, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
* VVIP लिटिल चैंप्स
* बॉडीकेयर रॉयल्स
* नोएडा टाइगर्स
आलोक द्विवेदी की प्रेरणादायी उपस्थिति, खेल और कॉर्पोरेट जगत की बड़ी हस्तियों के जमावड़े के साथ JCC सीजन-8 का यह सफर अब सीधे मैदान के रोमांच की ओर बढ़ चला है। कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत सुमन चौधरी ने किया।