पार्क्सन्स कार्टामुंडी के बोनस प्लेइंग कार्ड्स ने 5वें एशिया ब्रिज कप के ज़रिए भारत में ब्रिज के अगले अध्याय को दी मजबूती
भारत के प्रतिष्ठित प्लेइंग कार्ड ब्रांड ने एशिया की प्रमुख ब्रिज चैंपियनशिप को दिया समर्थन, गोवा में 16 देशों के 300 खिलाड़ी गोवा में विशेष रुप से डिज़ाइन 'बोनस' प्लेइंग कार्ड्स का इस्तेमाल करके ले रहे हिस्सा
मुंबई/दिल्ली (अमन इंडिया) । गोवा में बोनस 5वें एशिया ब्रिज कप का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता को पार्कसन्स कार्टामुंडी के बोनस प्लेइंग कार्ड्स का बतौर आधिकारिक प्रायोजक समर्थन प्राप्त है। यह साझेदारी भारत के अग्रणी प्लेइंग कार्ड ब्रांड और एशिया की प्रतिष्ठित ब्रिज चैंपियनशिप को एक साथ लाती है, जिससे एक वैश्विक स्तर पर बौद्धिक खेल के तौर पर पहचाने वाले ब्रिज की बढ़ती अहमियत और मज़बूत होती है।
इस चैंपियनशिप का उद्घाटन 21 जून 2026 को हुआ, जिससे एक हफ़्ते तक चलने वाले रोमांचक ब्रिज मुक़ाबलों की शुरुआत हुई और भारत में बौद्धिक खेल का बढ़ता महत्व भी सामने आया। गोवा के ताज सिदादे डी गोवा होराइजन में 21 से 27 जून 2026 तक आयोजित 'बोनस 5वें एशिया ब्रिज कप' में एशिया-ओशिनिया क्षेत्र के 16 देशों के 300 बेहतरीन खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया, चीन, जापान, चीनी ताइपे, इंडोनेशिया, थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, हांगकांग चीन, बांग्लादेश, फिलीपींस, यूएई, सऊदी अरब, कुवैत और मेज़बान भारत के खिलाड़ी पुरुष, महिला, मिश्रित और सीनियर कैटेगरी में टीम और पेयर फ़ॉर्मेट में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। एशिया-ओशिनिया क्षेत्र के सबसे प्रतिष्ठित ब्रिज टूर्नामेंटों में से एक होने के नाते, यह टूर्नामेंट स खेल की बढ़ती लोकप्रियता और प्रतिस्पर्धी क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के तौर पर भी कार्य कर रहा है।
इस साझेदारी के मुख्य हिस्से के तौर पर सभी खिलाड़ी टूर्नामेंट के लिए विशेष रुप से तेयार किए गए 'बोनस प्लेइंग कार्ड्स' से ही खेलेंगे। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को शानदार अनुभव देने के लिए बोनस प्लेइंग कार्ड्स या पार्कसन्स कार्टामुंडी आयोजन स्थल पर बड़े पैमाने पर ऑन-ग्राउंड एंगेजमेंट गतिविधियां भी आयोजित कर रहा है। इनमें आराम के लिए खास बोनस लाउंज, इंटरैक्टिव गेम्स, कस्टम फोटोबूथ और आधिकारिक बोनस शुभंकर की उपस्थिति प्रतिभागियों के लिए टूर्नामेंट को समृद्ध, और अधिक अनुभवात्मक और यादगार आयोजन बना रही है।
पीढ़ियों से बोनस प्लेइंग कार्ड्स पूरे भारत में कार्ड खिलाड़ियों के बीच गुणवत्ता, निरंतरता और भरोसे का पर्याय रहा है। ब्रिज के साथ इसकी साझेदारी एक प्रतिष्ठित प्लेइंग कार्ड ब्रांड और ऐसे खेल के बीच स्वाभाविक सामंजस्य को दर्शाती है, जिसमें रणनीति, सटीकता, साझेदारी और कौशल की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।विश्व के अग्रणी बौद्धिक खेलों में शामिल ब्रिज आज भी उन खिलाड़ियों के बीच लोकप्रिय बना हुआ है, जो विश्लेषणात्मक सोच, टीम भावना, स्मरण शक्ति और निर्णय लेने की क्षमता को महत्व देते हैं।
इस साझेदारी पर टिप्पणी करते हुए पार्कसन्स कार्टामुंडी प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक कपिल केजरीवाल ने कहा " दशकों से बोनस भारत में कार्ड खेलने वालों की कई पीढ़ियों का भरोसेमंद साथी रहा है, जिसकी नींव गुणवत्ता, टिकाऊपन और निरंतरता की विरासत पर टिकी है। बोनस 5वें एशिया ब्रिज कप का समर्थन करना हमारी इसी विरासत का स्वाभाविक विस्तार है। ब्रिज कार्ड-आधारित टूर्नामेंट्स का सर्वोच्च स्तर है, जिसमें रणनीति, बौद्धिक क्षमता, साझेदारी और कौशल का अद्भुत समन्वय देखने को मिलता है। हमें गर्व है कि एशिया के कुछ बेहतरीन खिलाड़ी इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में हमारे विशेष रुप से पर डिज़ाइन किए गए 'बोनस' प्लेइंग कार्ड्स का इस्तेमाल करते हुए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा"पार्क्सन्स कार्टामुंडी में, हमारा मानना है कि कार्ड्स सिर्फ़ मनोरंजन का ज़रिया नहीं हैं- ये सीखने, लोगों से जुड़ने और बौद्धिक विकास के लिए प्रभावी साधन भी हैं। ब्रिज फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के साथ अपनी साझेदारी के ज़रिए, हम उम्मीद करते हैं कि ब्रिज को एक गंभीर बौद्धिक खेल के तौर पर पहचान दिलाने में योगदान कर पाएंगे और लोगों, ख़ासकर युवा पीढ़ी के बीच इसके प्रति जागरूकता और भागीदारी बढ़ा पाएंगे।
ब्रिज फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष प्रसाद केनी ने कहा बोनस एशिया कप ब्रिज चैंपियनशिप क्षेत्र के सबसे प्रतिष्ठित ब्रिज टूर्नामेंट्स में से एक है और यह एशिया तथा ओशिनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करती है। हमें खुशी है कि पार्कसन्स कार्टामुंडी इस आयोजन के प्रमुख आधिकारिक प्रायोजक के तौर पर हमारे साथ जुड़ा है। कार्ड्स की दुनिया में गहरी पैठ रखने वाली कंपनी की इस चैंपियनशिप से साझेदारी चैंपियनशिप में एक स्वाभाविक तालमेल स्थापित करती है और यह भारत में ब्रिज को एक गंभीर बौद्धिक खेल के रूप में मिल रही बढ़ती पहचान को भी दर्शाती है। हम इस चैंपियनशिप को एक यादगार संस्करण बनाने और व्यापक स्तर पर इस खेल के प्रति की जागरूकता बढ़ाने की दिशा में कार्य करेंगे।
युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में पार्कसन्स कार्टामुंडी की पहल पार्क्सन्स कार्टामुंडी इस साझेदारी में कार्ड निर्माण के क्षेत्र में अपनी वैश्विक विशेषज्ञता और भारत में अपनी मज़बूत मौजूदगी के तौर पर योगदान दे रहा है, जबकि ब्रिज फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया प्रतिस्पर्धी ब्रिज को बढ़ावा देने के अपने दशकों के अनुभव के साथ जुड़ा हुआ है।
इस साझेदारी का मकसद ब्रिज को एक ऐसे खेल के तौर पर स्थापित करना है जिसे न केवल इसकी प्रतिस्पर्धात्मक तीव्रता के लिए, बल्कि रणनीति, कौशल और साझेदारी पर आधारित इसकी आकर्षक प्रकृति के लिए भी देखा जाना चाहिए।
पेशेवर बौद्धिक खेलों को समर्थन देने के अलावा पार्कसन्स कार्टामुंडी युवा पीढ़ी को इस खेल से परिचित कराने के लिए भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है, जिससे रणनीतिक सोच, टीमवर्क और विश्लेषणात्मक कौशल के विकास को बढ़ावा मिल सके।
युवा शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत कंपनी ने हाल ही में दहानू स्थित तामरिंद ट्री स्पोर्ट्स अकादमी में आयोजित ‘ब्रिज बियॉन्ड द टेबल’ नामक अपनी तरह की पहली सीएसआर पहल का समर्थन किया। स्थानीय आदिवासी बच्चों के लिए कार्यरत अनुभवात्मक शिक्षण विद्यालय ‘तामरिंद ट्री’ द्वारा आयोजित इस पहल में जमीनी शिक्षा और प्रतिस्पर्धी खेल का समन्वय किया गया, जिससे विद्यार्थियों को ब्रिज के बौद्धिक रोमांच से परिचित कराया जा सके। यह पहल दर्शाती है कि पार्कसन्स कार्टामुंडी कार्ड्स को सीखने और सशक्तिकरण के माध्यम के रूप में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
भारत में ब्रिज के विकास के प्रति अपनी व्यापक प्रतिबद्धता के तहत पार्कसन्स विशेष रूप से स्कूलों एवं कॉलेजों के छात्रों के बीच बीच इस खेल के प्रति जागरूकता और भागीदारी बढ़ाने वाली पहलों का समर्थन दे रहा है। ब्रिज फेडरेशन ऑफ इंडिया के साथ अपनी साझेदारी के माध्यम से कंपनी देशभर में इस खेल के दीर्घकालिक विकास में योगदान देने की आशा रखती है।