अपेक्ष वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आरओ वॉटर सिस्टम एवं वॉटर चिलर सर्वोदय विद्यालय में लगाया

 



नोएडा (अमन इंडिया ) । नोएडा सेक्टर-45 स्थित सदरपुर के सर्वोदय विद्यालय में आज दिनांक 14 मई 2026 को अपेक्ष वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आरओ वॉटर सिस्टम एवं वॉटर चिलर का उद्घाटन किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यालय के विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराना है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुविधा को बेहतर बनाया जा सके।

यह सामाजिक पहल UP 16 हाउसिंग एवं दुर्गाबील्डवेल प्राइवेट लिमिडेट  के सहयोग से सफलतापूर्वक पूर्ण की गई। सभी संस्थाओं के संयुक्त प्रयास से विद्यालय के विद्यार्थियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे । जिनमें जितेंद्र चौहान (प्रदेश अध्यक्ष पब्लिक स्कूल वेलफेयर समिति), प्रदीप भाटी (प्रदेश महासचिव), राजेंद्र चौहान (पूर्व प्रदेश महासचिव), राजेश सिंह (सर्वोदय विद्यालय), आशा चौहान (प्रधानाचार्या, सर्वोदय विद्यालय), अर्जुन अवाना (MTC कंस्ट्रक्शंस ), चंचल चौहान ( UP 16 हाउसिंग ) एवं फराह अली (अपेक्ष वेलफेयर फाउंडेशन ) शामिल रहे।

विद्यालय की प्रधानाचार्या आशा चौहान ने इस पहल के लिए अपेक्ष वेलफेयर फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था समय-समय पर विद्यालय एवं विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि आरओ वॉटर एवं चिलर की यह सुविधा बच्चों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी तथा उन्हें स्वच्छ पेयजल की बेहतर सुविधा प्राप्त हो सकेगी।

प्रधानाचार्या ने फाउंडेशन की निदेशक नेहा चौहान की सामाजिक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता एवं सकारात्मक सोच की सराहना करते हुए कहा कि उनका समाज के प्रति समर्पण प्रेरणादायक है।

नेहा चौहान लंबे समय से शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक कल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान दे रही हैं। उनके नेतृत्व में अपेक्ष वेलफेयर फाउंडेशन जरूरतमंद बच्चों एवं समाज के कमजोर वर्गों के लिए अनेक सामाजिक पहलें संचालित कर रहा है। संस्था का उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना एवं लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है।