फोनरवा कार्यालय में वर्क सर्किल 6 से 10 के अंतर्गत आने वाली आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों तथा नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई


नोएडा (अमन इंडिया) । आरडब्ल्यूए की समस्याओं के समाधान हेतु आज फोनरवा कार्यालय में वर्क सर्किल 6 से 10 के अंतर्गत आने वाली आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों तथा नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक फोनरवा कार्यकाल में आयोजित की गई।बैठक में महाप्रबंधक  श्री ए. के. अरोड़ा,आर. पी. सिंह,हॉर्टिकल्चर डायरेक्टर आनंद मोहन, राजेंद्र सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक श्री प्रवीण सलोनिया, सतेंद्र गिरी, प्रेम सैन,रविंदर कुमार रोहित शर्मा, अशोक कुमार, अमरजीत, श्री डोरीलाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

अधिकारियों द्वारा पूर्व में आरडब्ल्यूए के साथ हुई बैठकों में लिए गए निर्णयों एवं उन पर की गई कार्यवाही की जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न आरडब्ल्यूए से संबंधित अन्य समस्याओं एवं उनके समाधान पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों ने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा तथा उनके शीघ्र समाधान की अपेक्षा व्यक्त की।

फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने कहा कि लंबे समय से लंबित आरडब्ल्यूए विकास कार्यों पर नोएडा प्राधिकरण द्वारा की जा रही कार्यवाही स्वागत योग्य है।

फोनरवा महासचिव के. के. जैन ने कहा कि आगामी तीन माह के बाद इन सर्किलों के साथ पुनः बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें प्राधिकरण द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि शीघ्र ही नोएडा प्राधिकरण के सर्किल 1 से 5 के अंतर्गत आने वाली आरडब्ल्यूए के साथ भी बैठक आयोजित की जाएगी।प्राधिकरण के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि विभिन्न लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाएगा।

इस अवसर पर फोनरवा के  अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा , महासचिव के के जैन , उमाशंकर शर्मा , एडवोकेट लाटसाहब लोहिया , संजय चौहान, विनोद शर्मा, ओमवीर बंसल, कोशिंदर यादव, भूषण शर्मा, अनिल त्यागी , जयपाल सिंह, सुखबीर सिंह, रंजन कुमार, श्रीमती प्रवेश शर्मा, श्रीमती लता वर्मा, सुभाष भाटी, भगत सिंह तोंगड़, कुलदीप सिंह, अनिल कुमार, दीपक , विपिन गुप्ता , अमित कुमार,  सहित विभिन्न आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।