नोएडा (अमन इंडिया ) । फोनरव कार्यालय सेक्टर 52 में भरसाधन अधिकारी (जनगणना 2027) इंदु प्रकाश सिंह द्वारा फ़ोनरवा अध्यक्ष महासचिव एवं अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति मे सेक्टर-52 स्थित फ़ोनरवा कार्यालय मे स्व-गणना के संबंध मे विभिन्न आर॰डबल्यू॰ए॰ के पदाधिकारियों को जागरूक किया गया ।आर॰डबल्यू॰ए॰ पदाधिकारियों से अपने-अपने सेक्टरों मे सभी घरों मे स्व-गणना कराए जाने का अनुरोध किया गया।
पुन: सूचित किया जाता है कि नोएडा क्षेत्र के अंतर्गत जनगणना 2027 हेतु स्व-गणना की प्रक्रिया प्रगतिरत है, सभी निवासियो द्वारा www.se.census.gov.in पर जाकर स्व-गणना की प्रक्रिया पूर्ण की जा सकती है।
इस अवसर पर अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, महासचिव के के जैन, देवेंद्र चौहान, अशोक मिश्रा, दिनेश भाटी,जी. एस सचदेवा, अनीता , कोशिंदर यादव, भूषण शर्मा, अशोक शर्मा, विनोद शर्मा, रामलखन चौधरी, देवेंद्र कुमार, दीपक शर्मा, अनिल त्यागी, रमेश यादव, राजीव चौधरी मौजूद रहे ।