प्रदेशाध्यक्ष अजय राय के साथ कांग्रेसियों को हाउस अरेस्ट किया


नोएडा (अमन इंडिया ) । उत्तर प्रदेश काँग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष  अजय राय  नॉएडा पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार पूर्व सांसद स्वर्गीय मोहसिना किदवई के आवास शोक व्यक्त करने पहुँचे परिवार जनों से मिले उसके बाद महानगर काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  मुकेश यादव  के कार्यालय पर समस्त काँग्रेसजनो से मिले और सगठन को मजबूत करने का मंत्र दिया समस्त कार्यकर्ताओ को सँघर्ष करने का आव्हान किया उसके बाद समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जिलाध्यक्ष कांग्रेस कार्यालय पर जा रहे थे रास्ते मे होशियापुर के पास पुलिस प्रसाशन ने उन्हें रोक दिया  अजय राय  ने कहा ये कोनसा लोकतंत्र है हम अपने जिलाध्यक्ष के कार्यालय जाना चाहते है हमे रोका क्यों जा रहा है आप लोग श्रमिको की आवाज को भी दबा रहे हो हम श्रमिको के साथ है उनके हक के लिए आवाज उठाते रहेंगे और या तो हमे जाने दिया जाए या फिर जेल भेजा जाए समस्त काँग्रेस कार्यकर्ताओ ने पुलिस की तानाशाही के खिलाफ जमकर नारे बाजी की ओर भाजपा सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुये कहा है कि ये सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है पुलिस प्रसाशन  अजय राय  को हाउस अरेस्ट कर पुनः सेक्टर 52 लेकर आई समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता अपने प्रदेशाध्यक के साथ वही बैठ गए और जमकर नारे बाजी की,महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा है कि ये लोकतंत्र का काला दिन है विपक्ष को रोका जा रहा है किसी के हक के लिए आवाज उठाना इस सरकार।में गुनाह हो गया है,वरिष्ठ नेता।दिनेश अवाना ने कहा है कि कांग्रेस।पार्टी सदैव सँघर्ष करती रहेगी,प्रदेश सचिव पुरुषोतम नागर ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी को रोका जा रहा है कांग्रेस कार्यकर्ता समस्त जनता के हक की आवाज उठाते रहेंगे,पूर्व अध्यक्ष शहाबुदीन ने भी सरकार पर जमकर हमला बोला श्रमिको को भाजपा सरकार दबा रही है जनता महंगाई की मार से जूझ रही है लेकिन सरकार के सर पर जू नही रंक रही है, वरिष्ठ नेता स्टेट कोडिनेटर सतेन्द्र शर्मा ने कहा है कि जब से सत्ता में भारतीय जनता पार्टी आई है तब से देश और प्रदेश की जनता परेशान है इस सरकार में जनता का कोज कार्य नहीं हो रहा है आये दिन महंगाई बढ़ती जा रही है। अजय राय  ने कहा है कि मजदूरों कि आवाज को दबा रही है श्रीमकों को तुरंत रिहा किया जाए नही तो समस्त कांग्रेसियो को जेल भेजा जाए लोकतंत्र की हत्या भाजपा बन्द करे,इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष अजय चोधरी,वरिष्ठ नेता फिरे सिंह नागर,वरिष्ठ नेता दिनेश अवाना,महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव,उपाध्यक्ष ललित अवाना,प्रदेश महासचिव ओमबीर यादव,प्रदेश सचिव पुरुषोतम नागर,स्टेट कोडिनेटर सतेन्द्र शर्मा,विशाल वशिष्ट,विवेक त्यागी,आलोक गॉड,अल्पसंख्यक के सचिव लियाकत चोधरी, प्रदेश सदस्य सतेंद्र शर्मा,उपाध्यक्ष विक्रम चौधरी,महासचिव दयाशकर पांडेय,पूर्व अध्यक्ष शहाबुदीन,महिला नेत्री डॉ सीमा,महिला नेत्री मधुराज,महिला नेत्री विरो देवी,वरिष्ठ नेता महासचिव डॉ संजीव शर्मा,वरिष्ठ अशोक पँडित,जयचंद चैधरी,एस एस सिसोदिया,इंद्रजीत तिवारी,नेता सुनील शर्मा,मेरठ अध्यक्ष रंजन शर्मा,महासचिव रामकुमार शर्मा,कैप्टन पीएस रावत,सेवादल वसीम,भगवती शर्मा,सहित सैकड़ों काँग्रेजन एवकार्यकर्ता रहे।