नोएडा (अमन इंडिया ) । भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी महिला शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर रही हैं और इसकी कमियां गिनाकर आगामी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में मुद्दा बनाने की कोशिश करेंगी।
नोएडा से विपक्ष पर बोला बड़ा हमला लोकसभा में महिला शक्ति वंदन अधिनियम गिरने के बाद भारतीय जनता पार्टी देश भर में जन आक्रोश महिला अभियान चला रही है। इसी के तहत आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी नोएडा आए हैं। यहां सेक्टर-70 स्थित शौर्या मिस्टिक बैंक्वेट में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल मुस्लिम आरक्षण की वकालत कर रहे हैं। जबकि तीन तलाक बिल के समय इन्हीं पार्टियों ने विरोध किया था। उन्होंने कहा कि आज ये दल मुस्लिम महिलाओं की बात कर रहे हैं। जो विरोधाभासी है। पंकज चौधरी ने समाजवादी पार्टी को परिवारवादी पार्टी बताते हुए कहा कि महिला आरक्षण लागू होने से ऐसे दलों के राजनीतिक भविष्य पर असर पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ है और अब महिलाएं पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित महसूस कर रही हैं। कई वरिष्ठ भाजपा नेता व पदाधिकारी रहे मौजूद ।
प्रेसवार्ता में नोएडा के विधायक पंकज सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया, राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल, कैप्टन विकास गुप्ता, नवाब सिंह नागर, विजेंद्र नागर, प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंशी, अश्वनी त्यागी, डिंपल आनंद, अमित त्यागी, भूपेश चौधरी, पूनम सिंह, ओमवीर गुर्जर, मुकेश चौधरी, प्रज्ञा पाठक, मोनिका श्रीवास्तव, ज्योति श्रीवास्तव, चंदगीराम यादव एवं धर्मेन्द्र गुप्ता तथा महिला मोर्चा अध्यक्ष शारदा चतुर्वेदी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।