सपा प्रतिनिधिमंडल को डीएनडी पर रोककर पुलिस लाइन नोएडा ले जाया गया


नोएडा (अमन इंडिया ) । नोएडा में चल रहे श्रमिकों के आंदोलन की आवाज को बुलंद करने और उनकी पीड़ा सुनने आई समाजवादी प्रतिनिधि मंडल को भारी पुलिस बल द्वारा डीएनडी पर रोक दिया गया और उनको श्रमिकों से मिलने के लिए रोक दिया गया जिसका समाजवादी प्रतिनिधि मंडल में शामिल लोगों ने पुरजोर तरीके से विरोध किया और इसको पूरी तरीके से लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ बताया नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे के अगुवाई में आए प्रतिनिधि मंडल को पुलिस लाइन ले जाया गया।

 नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने कहा कि वर्तमान सरकार मजदूरों छोटे व्यापारियों किसानों युवाओं के विरोध में काम करती है उत्तर प्रदेश में वर्तमान सरकार पूरी तरीके से तानाशाही का राज चला रही है। लोकतंत्र व संविधान को सरकार के द्वारा कुचला जा रहा है भारत से आए हुए विभिन्न राज्यों के गरीब लोगों मजदूरों के साथ सरकार अन्याय कर रही है श्रमिक अपना हक मांगती है तो सरकार उसको गिरफ्तार करके उसकी आवाज को दबाना चाह रही है। समाजवादी पार्टी श्रमिकों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़ी है उनकी सभी जायज मांगों के लिए उनके साथ खड़ी है निर्दोष मजदूरों को तुरंत रिहा किया जाए। 

मजदूरों की जायज मांगों को तुरंत लागू किया जाए। साथ ही साथ सपा नोएडा महानगर वह जिले के कई नेताओं को घर में नजर बंद करने पर प्रशासन को घेरा और कहा कि जनता इसका जवाब देने का काम करेगी इस तरीके से आप लोगों की आवाज को दबा नहीं सकते हैं ।

प्रतिनिधि मंडल के शामिल मुख्य लोगों में माता प्रसाद पांडे, सुधीर भाटी ,आश्रय गुप्ता, शाहिद मंजूर ,कमाल अख्तर ,अतुल प्रधान, पंकज कुमार मलिक, शशांक यादव ,फकीरचंद नागर, राजकुमार भाटी ,वीर सिंह यादव ,सुनील चौधरी ,महासचिव विकास यादव ,रामवीर यादव, रोहित,सुरेंद्र, सतबीर यादव ,मोहित यादव, मोनू खारी, उदय सिंह, लोकेश यादव, रोहित बिल्लू सैफी व बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे।