नोएडा (अमन इंडिया ) । गोंडा में श्रद्धये नेताजी मुलायम सिंह यादव के नाम पर गोंडा प्रीमियर लीग सीजन 6 का वर्चुअल उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा किया गया।इस टूर्नामेंट के आयोजक मतीन सिद्दीकी एवं फहीम सिद्दीकी व कमेटी गण जावेद अली ,नूर मोहम्मद सिबलु,जावेद अख्तर मंटू, ओसामा फैसल,मोहद इसराइल, दानियाल ,हमजा फैसल थे।इस टूर्नामेंट में प्रदेश की 16 टीम ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन,पूर्व मंत्री राकेश वर्मा ,बैजनाथ दुबे, सूरज सिंह,डॉ आश्रय गुप्ता आदि वरिष्ठ नेता मौजूद थे।