पंचशील ग्रीन 1 की रजिस्ट्री का रास्ता हुआ साफ़ उच्च न्यायालय ने प्राधिकरण को दिया 90 दिनों का समय


ग्रेटर नोएडा वेस्ट (अमन इंडिया ) ।ग्रेटर नॉएडा वेस्ट स्थित  पंचशील ग्रीन 1 सोसाइटी की कहानी बहुत ही अजीब है , इस सोसाइटी में कुल 18 टावर हैं जिसमें से 16 टावर के फ्लैट्स की रजिस्ट्री हो चुकी है केवल दो टावर F1 और F2 की रजिस्ट्री विगत 6 वर्षों से ग्रेटर नॉएडा प्राधिकरण और बिल्डर की रस्साकसी के बीच लटका हुआ था ।ऐसे में इन दो टावर के लोग नेफोमा के मुख्य सलाहकार दीपक दूबे के नेतृत्व में उच्च न्यायलय में गए जहाँ न्यायालय ने 90 में इनकी मांगो को पूरा करने का निर्देश दिया , दीपक दूबे ने कहा कि सभी निवासी परिवार की तरह हैं और हम लोग ऐसे पीड़ित खरीदारों के साथ हर संभव तरीके से खड़े रहेंगे 

सोसाइटी निवासी अखिलेश्वर ने बताया कि रजिस्ट्री के अलावा आन्तरिक सस्म्स्य से भी हम लोग जूझ रहे थे कि क्योंकि aoa में हम लोगों को मतदान का अधिकार नहीं है , aoa सफाई भी कराता है तो सिर्फ 16 टावर तक ही करता है ऐसे में हम लोग ना केवल अपने अधिकार से वंचित थे बल्कि सोसाइटी के अन्दर भी सौतेले व्यव्हार को झेल रहे थे ऐसे में न्यायलय का यह फैसला हम लोगों के लिए वरदान की तरह है 

नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान ने कहा कि इस तरह की समस्या से ग्रेटर नॉएडा वेस्ट की कई सोसाइटी गुजर रही है जहाँ बिल्डर प्राधिकरण के बीच खिंच तान से रजिस्ट्री बाधित हो रही है और हम लोग इस तरह की समस्या के समाधान को अंतिम रूप देने का प्रयास कर रहे हैं 

न्यायलय से निर्देश पाने के बाद सोसाइटी निवासियों में बहुत उल्लास है और लोगों ने एक दुसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी ।इस अवसर पर अभिषेक , हरप्रीत सिंह , अखिलेश दीक्षित , संदीप , करुणेश , जी सी पन्त , रमेश मिश्रा , राहुल और आदित्य इत्यादि उपस्थित थे