HCL साइक्लोथॉन नोएडा के चौथे संस्करण में 2,700 से अधिक साइकिल सवारों ने भाग लिया


*HCL साइक्लोथॉन नोएडा के चौथे संस्करण में 2,700 से अधिक साइकिल सवारों ने लिया भाग, प्रतिभागियों ने 29.2 लाख रुपये के पुरस्कार की प्रतिस्पर्धा में भाग लिया


दौड़ में कुल 29.2 लाख रुपये का पुरस्कार रखा गया, जो देश में किसी साइकिलिंग आयोजन के लिए सर्वाधिक है 

200 से अधिक पुलिस कर्मियों और 100 से ज़्यादा कॉलेज छात्रों ने इस राइड में भाग लिया और साइकिलिंग को फिटनेस गतिविधि के रूप में प्रोत्साहित किया 


*नोएडा/ग्रेटर नोएडा (अमन इंडिया) । साइक्लोथॉन नोएडा के चौथे संस्करण में पूरे भारत से 2,700 से अधिक साइकिल सवारों ने हिस्सा लिया। HCL ग्रुप द्वारा आयोजित इस दौड़ की शुरुआत गौर सिटी चौक से हुई और यह नोएडा-ग्रेटर नोएडा लिंक रोड पर 10.6 किमी के लूप पर आयोजित की गई। इस आयोजन में 200 पुलिस कर्मियों, कुमारी मायावती गवर्नमेंट गर्ल्स पीजी कॉलेज, बादलपुर की 100 छात्राओं और सुपर वुमन एथलेटिक्स ग्रुप (SWAG), पहाड़ी पेडलर्स और AAE15 (ऑल अबाउट एक्सप्लोरिंग) जैसे विभिन्न साइकिलिंग समूहों के सदस्यों ने भाग लिया। 1,081 प्रतिभागियों ने ग्रीन राइडर के रूप में इसमें भाग लिया।


यह आयोजन साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (CFI) के तत्वावधान में, उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से और उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के समर्थन से आयोजित किया गया। इसमें 30 लाख रुपये के पुरस्कार रखे गए। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में *शक्ति मोहन अवस्थी, डीसीपी नोएडा सेंट्रल;* *सुंदर महालिंगम, प्रेसिडेंट – स्ट्रैटेजी, HCL Group;* और *मनींदर सिंह, सेक्रेटरी जनरल, साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (CFI)* शामिल हुए।


2023 में शुरू हुई HCL साइक्लोथॉन ने भारत में एक प्रमुख रोड साइकिलिंग आयोजन के रूप में अपनी पहचान बनाई है। अब यह नोएडा, चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलुरु प्रति आयोजित की जाती है और यह अब तक देशभर से लगभग 18,000 साइकिल सवारों को एक मंच पर लाने में सफल रही है। राज्य सरकारों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में वाहन-मुक्त मार्ग पर शौकिया सवारों के साथ-साथ CFI-प्रमाणित पेशेवरों के लिए भी प्रतिस्पर्धा के अवसर उपलब्ध होते हैं। यह पहल साइकिलिंग में व्यापक भागीदारी को प्रोत्साहित करने और स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने के प्रति प्रतिबद्ध है।

व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए साइक्लोथॉन स्पर्धा में अनेक विभिन्न अनुभव स्तरों के सवारों के लिए कई रेस फॉर्मेट शामिल किए गए। इनमें 55 किमी प्रोफेशनल रोड रेस, 55 किमी और 23 किमी एमेच्योर रोड रेस, 23 किमी एमेच्योर MTB रोड रेस और 12 किमी ग्रीन राइड शामिल हैं। HCL ग्रुप के स्ट्रैटेजी प्रेसिडेंट सुंदर महालिंगम ने bhi 23 किमी एमेच्योर रोड रेस में अन्य एमेच्योर सवारों के साथ भाग लिया।

इस आयोजन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए HCL ग्रुप के स्ट्रैटेजी प्रेसिडेंट सुंदर महालिंगम ने कहा, "हर साल इस स्पर्धा के प्रति नोएडा में बढ़ता हुआ उत्साह देखकर बेहद खुशी होती है। अपनी शुरुआत से लेकर अब तक यह पहल एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन का रूप ले चुकी है, जिसमें देशभर के शहरों से 18,000 से अधिक प्रतिभागी जुड़ चुके हैं। यहाँ जो ऊर्जा और उत्साह दिखता है, वह हमारे इस विश्वास को और मज़बूत करता है कि साइकिलिंग तेज़ी से एक ऐसी जीवनशैली बन रही है जो फिटनेस, सस्टेनेबिलिटी और सामुदायिक भावना पर आधारित है। इस मंच के ज़रिए हम ऐसे सार्थक खेल अवसर बनाते रहना चाहते हैं जो सक्रिय जीवन और समावेशिता को बढ़ावा दें।

विजेताओं का विवरण इस प्रकार है:

प्रोफेशनल श्रेणी (महिला):

विजेता:

उपविजेता:

द्वितीय उपविजेता:

प्रोफेशनल श्रेणी (पुरुष):

विजेता:

उपविजेता:

द्वितीय उपविजेता:

कार्यक्रम का समापन विभिन्न श्रेणियों के सवारों की उत्साहजनक भागीदारी के साथ हुआ, जो साइकिलिंग को एक खेल और फिटनेस गतिविधि के रूप में बढ़ती लोकप्रियता को दिखाता है।

HCL साइक्लोथॉन कई वर्षों के बाद ऐसे मंच के रूप में विकसित हुआ है जो लोगों को साइकिलिंग और सक्रिय जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करता है। 2026 का संस्करण #ChangeYourGear थीम पर आधारित था, जिसने सवारों को अपनी सहनशक्ति परखने के साथ-साथ फिटनेस, सस्टेनेबिलिटी और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया।

1976 में भारत के शुरुआती IT गैराज स्टार्टअप्स में से एक के रूप में स्थापित, HCL ग्रुप आधुनिक कंप्यूटिंग का अग्रदूत है, जिसके नाम कई उपलब्धियाँ दर्ज हैं, जिनमें 1978 में 8-बिट माइक्रोप्रोसेसर आधारित कंप्यूटर का परिचय शामिल है, जो वैश्विक समकक्षों से पहले था। आज HCL ग्रुप की उपस्थिति टेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर और टैलेंट मैनेजमेंट सॉल्यूशंस सहित विविध क्षेत्रों में है और इसमें तीन कंपनियाँ शामिल हैं - HCL Infosystems, HCLTech और HCL Healthcare। यह उद्यम 60 देशों में 2,26,300 कर्मचारियों के साथ US$14.5 बिलियन से अधिक का वार्षिक राजस्व अर्जित करता है। अधिक जानकारी के लिए विजिट करें: www.hcl.com