राजस्थान कल्याण परिषद नोएडा द्वारा होली महोत्सव धूमधाम से मनाया







नोएडा (अमन इंडिया ) । राजस्थान कल्याण परिषद नोएडा द्वारा होली महोत्सव द रोमेन बैंकिट हाल सैक्टर 121 में बड़ी धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर डॉ. अनु सिन्हा, प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना एवं उनकी टीम फाउंडेशन फ़ॉर कृष्ण कला एंड एजुकेशन सोसाइटी एवं संस्था द्वारा चेरी नृत्य, घूमर, होलिका दहन आदि मनोहारी प्रस्तुतियाँ।

संस्था की महिला सदस्यों द्वारा महारास नृत्य देखते ही बनता था। संस्था के अध्यक्ष दिनेश महेश्वरी द्वारा सभी सदस्यों एवं गणमान्य लोगों का चंदन तिलक लगा कर स्वागत किया गया एवं सभी के साथ फूलों की होली खेली गई। सभी उपस्थित अतिथियों की सहभागिता से वातावरण उल्लास, रंग और मुस्कुराहटों की सुगंध से महक उठा। होली महोत्सव के संयोजक विजय सोनी एवं कार्यक्रम का संचालन पारूल माहेश्वरी द्वारा किया गया। होली महोत्सव में शामिल सदस्यों में आर पी सोनी, महेंद्र शाह, अंजनी सर्राफ, पवन शर्मा, जी सी माहेश्वरी, अनिल अग्रवाल, आर सी बजाज, जुगल किशोर भारती, राजीव गुप्ता, विश्वनाथ पारीक, प्रकाश ईनाणी, विक्रम अग्रवाल, जी सी पारीक, अनिल जैन सहित कई अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।