गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री दर्पण डैश बोर्ड समीक्षा में समस्त कमिश्नरेट में प्रथम स्थान प्राप्त किया


कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री दर्पण डैश बोर्ड समीक्षा में समस्त कमिश्नरेट में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया


गौतम बुद्ध नगर (अमन इंडिया ) । पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में मुख्यमंत्री दर्पण डैशबोर्ड समीक्षा में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर को माह फरवरी 2026 में उत्तर प्रदेश के समस्त कमिश्नरेट में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है तथा उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर को 112 पीआरवी रिस्पांस टाइम, कुल पंजीकृत शिकायतें एवं निस्तारण 1090, आईजीआरएस/जनसुनवाई, अग्नि सुरक्षा एनओसी जारी करना, आग से नुकसान का आंकलन, उ0प्र0 गुंडानियंत्रण अधि0-1970 निर्णीत वाद, महिलाओं के प्रति अपराध की कार्यवाही (हत्या, दुष्कर्म, शीलभंग, दहेज मृत्यु, अपहरण), पॉस्को एक्ट के अपराधों में कार्यवाही, अनुसूचित जाति व जनजाति के कुल अपराध- हत्या/दुष्कर्म, लंबित विवेचना का निस्तारण, वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही, पुरस्कार घोषित के विरूद्ध की गयी कार्यवाही, उ0प्र0 गिरोहबन्द अधि0 के अन्तर्गत कार्यवाही, गुण्डा अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही, एनडीपीएस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही, आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही, गिरफ्तारी/आत्मसमर्पण-जघन्य, गिरफ्तारी/आत्मसमर्पण-गैंगस्टर एक्ट, चालान 34 पुलिस एक्ट के अंतर्गत, चरित्र प्रमाण पत्र, कर्मचारी सत्यापन, किरायेदार/पीजी सत्यापन, कार्यक्रम/प्रदर्शन अनुरोध, घरेलू सहायता सत्यापन, जूलूस अनुरोध,शिकायत- सीसीटीएनएस,  विरोध/हड़ताल अनुरोध, पोस्ट-मार्टम रिपोर्ट अनुरोध, साक्षी गण का विवरण(सत्र न्यायालय), साक्षी गण का विवरण (अधीनस्थ कोर्ट) व भारत सरकार का गैर-कर राजस्व के संबंध में अभियान चलाकर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही किए जाने के फलस्वरूप 'A' श्रेणी की रैंकिंग प्राप्त हुई है। मुख्यमंत्री दर्पण डेशबोर्ड में पुलिस विभाग की विभिन्न शाखाओं/इकाइयों की कार्यवाहियों से संबंधित बिन्दुओं पर समीक्षा के उपरान्त रैकिंग जारी की गयी है।

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा आम जनमानस को और अधिक सुरक्षित व पुलिस और जनता के बीच अच्छे समन्वय स्थापित करने के लिये कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।