सफाईकर्मियों की गिरफ्तारी पर सपा प्रतिनिधिमंडल ने ACP-2 को सौंपा ज्ञापन, रिहाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी।
नोएडा (अमन इंडिया) । नोएडा में सफाईकर्मियों की गिरफ्तारी के मामले मे आज समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता की अध्यक्षता में (ACP-2) से मिला और गिरफ्तार किए गए सफाईकर्मियों की तत्काल रिहाई की मांग की।पार्टी के नेताओं ने पुलिस प्रशासन के समक्ष अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। महानगर अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता और विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान ने कहा कि सफाईकर्मी अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, और उनकी गिरफ्तारी अनुचित है और प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई बातचीत में ACP-2 ने मामले की समीक्षा करने और उचित कानूनी प्रक्रिया के बाद सफाईकर्मियों की जल्द रिहाई का आश्वासन दिया।
महासचिव विकास यादव वह गौरव यादव ने कहा कि यदि प्रशासन अपने वादे के अनुसार सफाईकर्मियों को जल्द रिहा नहीं करता है, तो नोएडा समाजवादी पार्टी सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी।वे सफाईकर्मियों के हक की लड़ाई में उनके साथ हैं और किसी भी तरह के दमन को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
उपस्थित मुख्य लोगों मेंडॉ॰ आश्रय गुप्ता, विकास यादव,संजय दिगान ,गौरव यादव,बबलू चौहान ,उदयसिंह जाटव,राणा मुखर्जी, शेखर यादव ,अनेक सिंह प्रधान ,सतवीर यादव, सिकंदर मौजूद रहे ।