सीईओ ने टोयोडेंसो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को सेक्टर 8D में 7 एकड़ के भूखंड का लेटर इनटेंट सौपा


गौतम बुद्ध नगर (अमन इंडिया ) । यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा आज मैसर्स स्पार्क मिंडा टोयोडेंसो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को सेक्टर 8D में 7 एकड़ के भूखंड का लेटर ऑफ़ इनटेंट मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह एवं शैलेन्द्र कुमार भाटिया अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा कंपनी के कार्यकारी निदेशक अशोक दास एवं पीयूष गोयल को सौंपा गया। इस अवसर पर श

 अमित जालान, प्रमुख (कॉरपोरेट मामलों), मिंडा ग्रुप भी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश शासन की निवेश प्रोत्साहन नीति के अंतर्गत फॉर्च्यून 500 कंपनियों में शामिल होने के कारण कंपनी को सहायक अनुदान प्रदान किया गया है। मैसर्स स्पार्क मिंडा टोयोडेंसो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा इस परियोजना में लगभग 20,00,000 यूनिट स्विच, सेंसर एवं अन्य संबंधित ऑटो स्विच प्रणाली का उत्पादन किया जाएगा। इस परियोजना पर कंपनी द्वारा लगभग 220 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इस परियोजना की स्थापना से क्षेत्र में कई प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

यह भी अवगत कराना है कि स्पार्क मिंडा ग्रुप की कंपनी मिंडा कॉरपोरेशन लिमिटेड की भारत सहित वियतनाम, इटली, जापान और इंडोनेशिया में कुल 27 उत्पादन इकाइयाँ वर्तमान में संचालित हैं। कंपनी वैश्विक स्तर पर मेकेट्रॉनिक्स, सूचना एवं कनेक्टेड सिस्टम, प्लास्टिक एवं इंटीरियर, आफ्टरमार्केट उत्पाद तथा इलेक्ट्रिक वाहन और इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में कार्यरत है। कंपनी द्वारा पुणे और बेंगलुरु में अनुसंधान एवं विकास (आर एंड डी) केंद्र भी स्थापित किए गए हैं।