द क्राउन अचीवमेंट अवॉर्ड्स में प्रतिष्ठित 40 डॉक्टर हुए सम्मानित डॉ. डी.के. गुप्ता रहे गेस्ट ऑफ ऑनर



-द क्राउन अचीवमेंट अवॉर्ड्स में प्रतिष्ठित 40 डॉक्टर हुए सम्मानित, डॉ. डी.के. गुप्ता रहे गेस्ट ऑफ ऑनर

-इन्वेस्ट एडवाइज वेल्थ मैनेजमेंट कंपनी की पहल पर फॉर्च्यून होटल में आयोजित समारोह 


नोएडा (अमन इंडिया) । सेक्टर-27 स्थित फॉर्च्यून होटल में इन्वेस्ट एडवाइज वेल्थ मैनेजमेंट कंपनी द्वारा आयोजित ‘द क्राउन अचीवमेंट अवॉर्ड्स’ समारोह में शहर के लगभग 40 प्रतिष्ठित चिकित्सकों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में फेलिक्स अस्पताल के चेयरमैन डॉ. डी.के. गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान डॉ. डी.के. गुप्ता को भी ‘उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं  के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया। वहीं फेलिक्स हॉस्पिटल की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ रश्मि गुप्ता को भी विशिष्ट सेवाओं के सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा महानगर नोएडा के अध्यक्ष महेश चौहान ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

इस अवसर पर डॉ. डी.के. गुप्ता ने कहा कि डॉक्टर का काम केवल रोजगार नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी और सेवा का माध्यम है। मरीजों का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। ऐसे आयोजनों से चिकित्सकों का मनोबल बढ़ता है और समाज में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति सकारात्मक संदेश जाता है। नोएडा तेजी से विकसित हो रहा है और यहां की स्वास्थ्य सेवाएं भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रही हैं। उन्होंने सभी सम्मानित चिकित्सकों को बधाई देते हुए कहा कि समाज के स्वास्थ्य की मजबूती ही राष्ट्र की मजबूती है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर समाज के सच्चे नायक हैं, जो हर परिस्थिति में मरीजों की सेवा को सर्वोपरि रखते हैं। 

इस प्रतिष्ठित अवसर पर डॉ किरण सेठ , डॉ नमन शर्मा , डॉ मोहिता शर्मा , डॉ रतनबोली  और डॉ बी पी सिंह सहित अनेक गणमान्य चिकित्सक को सम्मानित किआ गया।

कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ प्रशांत शाण्डिल्य  ने समारोह के समापन पर सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया तथा सभी को होली की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि ‘द क्राउन अचीवमेंट अवॉर्ड्स’ का उद्देश्य चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टरों को प्रोत्साहित करना और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

यह आयोजन चिकित्सा क्षेत्र में समर्पण, सेवा और उत्कृष्टता को सम्मानित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ। समारोह का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वाले डॉक्टरों को सम्मानित करना और चिकित्सा क्षेत्र में उनकी प्रतिबद्धता को सराहना था। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय निवासी, डॉक्टर और आयोजन समिति से जुड़े लोग मौजूद रहे।