जमाअत-ए-इस्लामी हिंद द्वारा ईद गेट-टुगेदर 2026 का आयोजन सद्भाव और एकता का संदेश



नई दिल्ली: जमाअत-ए-इस्लामी हिंद इंडिया हैबिटेट सेंटर के मार्गोसा और सिल्क कॉटन लॉन में ईद गेट-टुगेदर 2026 का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों से बड़ी संख्या में विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया, जिनमें राजनयिक, धार्मिक नेता, जनप्रतिनिधि, मीडिया से जुड़े व्यक्तित्व तथा नागरिक समाज के सदस्य शामिल थे।

यह आयोजन ईद की खुशियों को साझा करने और शांति, न्याय तथा सामाजिक सद्भाव के मूल्यों को बढ़ावा देने का एक अवसर बना। विभिन्न पृष्ठभूमियों से आए प्रतिभागियों ने आपस में संवाद किया और समाज में पारस्परिक सम्मान तथा सह-अस्तित्व के महत्व को पुनः रेखांकित किया। विभिन्न देशों, धर्मों और संस्थानों से लोगों की उपस्थिति ने एकता और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को दर्शाया।

इस अवसर पर जमाअत-ए-इस्लामी हिंद के अध्यक्ष सैयद सआदतुल्लाह हुसैनी ने अपने संबोधन में न कहा“त्योहार लोगों को जोड़ने और सामाजिक संबंधों को मजबूत करने का माध्यम होते हैं। ऐसे अवसर विभाजन के बजाय संवाद, समझ और सहयोग के मंच के रूप में कार्य करते हैं। हमें आशा है कि यह ईद गेट-टुगेदर प्रतिभागियों के बीच सार्थक संवाद को बढ़ावा देगा और हमें एक समावेशी एवं सौहार्दपूर्ण समाज के निर्माण के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने में सक्षम है ।