दिल्ली (अमन इंडिया) । गया (बिहार) सामाजिक संस्था केयर फॉर हेल्थ की टीम द्वारा गया। बिहार में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के अंतर्गत जरूरतमंद मरीजों के लिए मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन, नजदीक का चश्मा तथा आंखों की दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस अवसर पर फराज़ मिर्जा संस्थापक नैनतारा डॉ स्वाति नागर संस्थापक केयर फॉर हेल्थ भी मौजूद रही ।
इस शिविर के माध्यम से लगभग 100 मोतियाबिंद ऑपरेशन किए जाने का लक्ष्य रखा गया है जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को बेहतर नेत्र उपचार की सुविधा मिल सके।
यह जनकल्याणकारी सेवा कार्य सेव सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। यह शिविर केयर फॉर हेल्थ से डॉ. स्वाति नागर एवं फराज मिर्ज़ा की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर उन्होंने सेव सॉल्यूशंस के संस्थापक अजीत, पंकज एवं अजय को इस सामाजिक कार्य में सहयोग एवं योगदान देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी शिविरों का आयोजन जारी रखा जाएगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को लाभ मिल सके।