रेडिसन होटल ग्रुप और एमबीडी ग्रुप ने आज एक दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की




रेडिसन होटल ग्रुप और एमबीडी ग्रुप ने भारत में रेडिसन कलेक्शन और रेडिसन रेड के विस्तार के लिए मास्टर फ्रेंचाइज़ी समझौते के तहत की रणनीतिक साझेदारी की घोषणा


नोएडा (अमन इंडिया) । रेडिसन होटल ग्रुप (आरएचजी) और एमबीडी ग्रुप ने आज एक दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है, जो मास्टर फ्रेंचाइज़ी समझौते के तहत भारत में आरएचजी के लग्ज़री और लाइफस्टाइल ब्रांड्स  रेडिसन कलेक्शन और रेडिसन रेड के विस्तार को समर्थन देगी। यह साझेदारी आरएचजी के वैश्विक ब्रांड मानकों और गवर्नेंस फ्रेमवर्क पर आधारित है और भारत में लग्ज़री हॉस्पिटैलिटी एवं लाइफस्टाइल सेगमेंट के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस सहयोग के माध्यम से आरएचजी के वैश्विक ब्रांड प्लेटफॉर्म और एमबीडी ग्रुप की विकास व संचालन विशेषज्ञता को एक साथ लाया जाएगा। आरएचजी भारत में इन ब्रांड्स के विकास को विभिन्न माध्यमों और रणनीतिक साझेदारियों के जरिए आगे बढ़ाता रहेगा।

रणनीतिक साझेदारी का ढांचा

इस रणनीतिक साझेदारी के तहत एमबीडी ग्रुप पूरे भारत में रेडिसन कलेक्शन और रेडिसन रेड होटलों के विकास को समर्थन देगा। आरएचजी की स्वतंत्र विकास पहलों और व्यापक पार्टनर नेटवर्क के साथ-साथ, एमबीडी ग्रुप चिह्नित और आपसी सहमति वाले स्थानों पर दोनों ब्रांड्स के लिए बिज़नेस डेवलपमेंट, मैनेजमेंट और फ्रेंचाइज़िंग की जिम्मेदारी भी निभाएगा। यह साझेदारी भारत जैसे प्रमुख बाजार में आरएचजी की विकास रणनीति को और मजबूती देगी।

रेडिसन ब्लू एमबीडी नोएडा बनेगा रेडिसन कलेक्शन एमबीडी

इस रणनीतिक साझेदारी के तहत प्रतिष्ठित रेडिसन ब्लू एमबीडी होटल नोएडा जो क्षेत्र का पहला पांच सितारा होटल है अब व्यापक उन्नयन (अपग्रेडेशन) के बाद रेडिसन कलेक्शन एमबीडी के रूप में परिवर्तित किया जाएगा। यह होटल भारत में आरएचजी के सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले होटलों में से एक है। यह बदलाव भारत में आरएचजी के लग्ज़री पोर्टफोलियो को और मजबूत करने की रणनीति को दर्शाता है, जिसके तहत स्थापित लैंडमार्क होटलों को प्रीमियम ब्रांड श्रेणी में उन्नत किया जा रहा है, साथ ही रेडिसन कलेक्शन और रेडिसन रेड का विस्तार अन्य साझेदारों के नेटवर्क के माध्यम से भी जारी रहेगा।

भारत के लग्ज़री और लाइफस्टाइल हॉस्पिटैलिटी सेगमेंट में अगले चरण की वृद्धि

रेडिसन होटल ग्रुप, साउथ एशिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर निखिल शर्मा ने कहा भारत का प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी बाजार लगातार मजबूत वृद्धि देख रहा है और समकालीन, डिजाइन-आधारित लाइफस्टाइल अनुभवों की मांग बढ़ रही है। यह रणनीतिक साझेदारी हमें प्रमुख भारतीय बाजारों में रेडिसन कलेक्शन और रेडिसन रेड के विस्तार को और सशक्त करने में मदद करेगी। एमबीडी ग्रुप पिछले दो दशकों से रेडिसन होटल ग्रुप का भरोसेमंद साझेदार रहा है और हम मिलकर इन ब्रांड्स को आगे बढ़ाने तथा यात्रियों की बदलती अपेक्षाओं के अनुरूप विशिष्ट होटल विकसित करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

रेडिसन होटल ग्रुप, साउथ एशिया के सीनियर डायरेक्टर (डेवलपमेंट) देवाशीष श्रीवास्तव ने कहा, “यह सहयोग भारत के प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी सेगमेंट में हमारे विकास की गति को समर्थन देता है। एमबीडी टीम के सहयोग से हमें नए अवसरों की पहचान करने में मदद मिलेगी। एसेट-लाइट मॉडल पर स्पष्ट फोकस के साथ हम दीर्घकालिक ब्रांड वैल्यू बनाए रखते हुए रणनीतिक रूप से विस्तार करने की स्थिति में हैं।

रणनीतिक दृष्टि और विकास रोडमैप

एमबीडी ग्रुप की जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर सोनिका मल्होत्रा कंधारी ने कहा “यह साझेदारी एमबीडी की हॉस्पिटैलिटी यात्रा में एक निर्णायक रणनीतिक मील का पत्थर है। पहले दशक में रेडिसन कलेक्शन एमबीडी और रेडिसन रेड एमबीडी के तहत 50 सह-ब्रांडेड होटलों का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से अधिकांश एसेट-लाइट मॉडल के माध्यम से विकसित होंगे। एमबीडी की संपत्ति हिस्सेदारी लगभग 25% रहेगी। रेडिसन कलेक्शन एमबीडी लग्ज़री सेगमेंट में सोच-समझकर चुने गए स्थानों पर स्थापित किया जाएगा, जबकि रेडिसन रेड एमबीडी लाइफस्टाइल सेगमेंट में अधिक आक्रामक विस्तार करेगा। एमबीडी अपनी पैन-इंडिया ब्रांड उपस्थिति, संचालन उत्कृष्टता और देश में सभी रेडिसन होटलों में नंबर-1 लीडरशिप प्रदर्शन की स्थिति का लाभ उठाएगा।

सोनिका ने आगे कहा कि प्रस्तावित पोर्टफोलियो में लगभग 80% प्रबंधित और फ्रेंचाइज़ी होटल तथा 20% स्वामित्व वाले होटल शामिल होंगे। यह साझेदारी स्केलेबल और एसेट-लाइट विस्तार पर साझा फोकस को दर्शाती है। यह सहयोग रेडिसन होटल ग्रुप की वैश्विक ब्रांड ताकत और एमबीडी ग्रुप की स्थानीय बाजारों की गहरी समझ व संचालन विशेषज्ञता को एक साथ लाता है, ताकि उच्च-स्तरीय लग्ज़री और डिजाइन-आधारित लाइफस्टाइल हॉस्पिटैलिटी की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके।

  डिजाइन फिलॉस्फी और ब्रांड पोज़िशनिंग

 एमबीडी ग्रुप की मैनेजिंग डायरेक्टर मोनिका मल्होत्रा कंधारी ने कहा आज लग्ज़री का अर्थ सौंदर्यपूर्ण परिष्कार और गहन अनुभवों से है। एमबीडी की प्रोजेक्ट डिजाइन और प्रबंधन विशेषज्ञता के माध्यम से हम अतिथि अनुभवों को नई ऊंचाई पर ले जाने का लक्ष्य रखते हैं। रेडिसन कलेक्शन एमबीडी कालातीत, सांस्कृतिक रूप से जुड़ी और क्यूरेटेड लग्ज़री को दर्शाएगा, जबकि रेडिसन रेड एमबीडी बोल्ड, जीवंत और सामाजिक रूप से प्रेरित डिजाइन के साथ भारत में लाइफस्टाइल हॉस्पिटैलिटी को नया स्वरूप देगा। एमबीडी अपनी सांस्कृतिक विरासत को इन ब्रांड्स में समाहित कर भारत में लग्ज़री और लाइफस्टाइल हॉस्पिटैलिटी की नई परिभाषा गढ़ेगा। हमारा लक्ष्य भारतीय मूल का नंबर-1 लग्ज़री और लाइफस्टाइल ब्रांड बनना है, जो वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाए।

विरासत और मूल्य-आधारित साझेदारी

एमबीडी ग्रुप के चेयरपर्सन सतीश बाला मल्होत्रा ने कहा“आरएचजी के साथ हमारा संबंध हमेशा विश्वास और गुणवत्ता के प्रति साझा प्रतिबद्धता पर आधारित रहा है। यह विस्तारित साझेदारी हमारे संस्थापक स्वर्गीय श्री अशोक कुमार मल्होत्रा की उस विरासत को दर्शाती है, जिसमें संस्थानों का निर्माण ईमानदारी, उत्कृष्टता और नैतिक मूल्यों के साथ किया गया। हमें भारतीय हॉस्पिटैलिटी परिदृश्य में सार्थक योगदान देने और भारत को विश्व का सबसे पसंदीदा गंतव्य बनाने की दिशा में काम करने पर गर्व है।

रेडिसन होटल ग्रुप और एमबीडी ग्रुप मिलकर भारत में लग्जरी और लाइफस्टाइल गंतव्यों की नई पीढ़ी को आकार देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह साझेदारी मालिकों और भागीदारों के लिए दीर्घकालिक, टिकाऊ मूल्य सृजित करेगी और देश के हॉस्पिटैलिटी इकोसिस्टम को और मजबूत बनाएगी, साथ ही आरएचजी की स्वतंत्र विकास पहलों को भी पूरक बनेगी।