आई टी एस कॉलेज ने एडिटर-इन-चीफ एवं नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष अलोक द्विवेदी को सम्मानित किया

 


आई टी एस कॉलेज यू जी कैंपस गाजियाबाद मे किया गया न्यूज़ फ्लैश 60 सेकंड्स चैलेंज का आयोजन 

गाजियाबाद/नोएडा (अमन इंडिया) । आई टी एस, मोहन नगर, गाज़ियाबाद के यूजी कैंपस 'मास कम्युनिकेशन क्लब' द्वारा “न्यूज़ फ्लैश – 60 सेकंड्स चैलेंज” का आयोजन किया गया । यह प्रतियोगिता दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक कैंपस के सेमिनार हॉल में आयोजित की गयी ।

यह एक इन-हाउस प्रतियोगिता थी, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों की न्यूज़रूम शैली की रिपोर्टिंग क्षमता को निखारना था । इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों की 60 सेकंड के भीतर समाचार को स्पष्ट, आत्मविश्वासपूर्ण और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की क्षमता का परीक्षण करना था  । इसके साथ ही इस प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों में त्वरित सोच, संरचित संवाद कौशल, वॉइस मॉड्यूलेशन, कैमरे के सामने आत्मविश्वास तथा प्रभावशाली प्रस्तुति कौशल को बढ़ाना था ।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिभागियों की ब्रीफिंग से हुई, जिसके पश्चात एक संक्षिप्त वार्म-अप सत्र आयोजित किया गया । इस सत्र में विद्यार्थियों को मूल्यांकन मानदंड एवं प्रस्तुति संबंधी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। इसके बाद रिपोर्टिंग राउंड प्रारंभ हुआ जिसमें प्रत्येक टीम ने निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना समाचार प्रस्तुत किया ।

आई0 टी0 एस0 समूह के वाईस चेयरमैन अर्पित चढ़ढा ने अपने सन्देश में छात्रों को कहा कि आज देश मे निष्पक्ष, निर्भीक, ईमानदार और सच सामने लाने वाले लोगों की जरुरत है छात्रों को आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहित किया I

यू जी कैंपस की प्रिंसिपल प्रोफेसर (डॉ०) नैंसी शर्मा ने अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित TV27 के एडिटर-इन-चीफ एवं नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष अलोक द्विवेदी का स्वागत किया और सभी प्रतिभागी छात्रों को बेहतर करने और आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया Iप्रतियोगिता में मुख्य अतिथि एवं जज के रूप में TV27 के एडिटर-इन-चीफ एवं नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष अलोक द्विवेदी उपस्थित रहे। 

मुख्य अतिथि अलोक दिवेदी ने अपने सम्बोधन में सभी प्रतिभागियों को मीडिया के समाज में महत्व के बारे में बताते हुए अपने अनुभव साझा किये और बताया की कैसे सतयुग, त्रेता युग, द्वापर युग से लेकर आज तक मीडिया का महत्त्व बना हुआ है और इसमे इच्छा रखने वाले लोग सच, ईमानदारी और निर्भीकता से आगे बढ़ते हुए चलें।  छात्रों की प्रतियोगिता के बाद आलोक दिवेदी ने छात्रों का फीडबैक देते हुए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए । कार्यक्रम का समापन परिणाम घोषणा एवं निर्णायक फीडबैक सत्र के साथ हुआ । प्रथम पुरुस्कार बीसीए पाठ्यक्रम के सीताराम को, द्वितीय पुरुस्कार बीबीए पाठ्यक्रम से उन्नति गुप्ता एवं अभय पुंडीर को तथा तृतीय पुरुस्कार बीबीए से राशि एवं बीसीए से सयोनि को मिला।   

कार्यक्रम की संयोजक प्रोफेसर मोनिका शर्मा एवं प्रोफेसर रमा रानी मिश्रा ने बताया की छात्र मुख्य अतिथि अलोक दिवेदी से मिलकर बहुत खुश हुए।  

इस अवसर पर यू जी कैंपस की प्रिंसिपल प्रोफेसर (डॉ) नैंसी शर्मा , डीन डॉ0 विदुषी सिंह, बीबीए एच ओ डी प्रोफेसर आदिल खान, कार्यक्रम की संयोजक प्रोफेसर मोनिका शर्मा एवं प्रोफेसर रमा रानी मिश्रा, डॉ मनोज कुमार, संकाय सदस्य एवं प्रतियोगी छात्र उपस्थित रहे I