आरडब्ल्यूए ब्लॉक A की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न सेक्टर के विकास को लगेगे पंख





ग्रेटर नोएडा (अमन इंडिया) । आरडब्ल्यूए ब्लॉक A की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में आपकी सक्रिय, जागरूक एवं उत्साहपूर्ण उपस्थिति हमारी सोसाइटी के विकास, पारदर्शिता तथा सामूहिक उत्तरदायित्व के प्रति आपकी प्रतिबद्धता का परिचायक है।

बैठक में आर डब्ल्यू ए अध्यक्ष नीरज ने वित्तीय लेन-देन का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया तथा आगामी कार्य-योजनाओं एवं सोसाइटी के विकास से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। निम्नलिखित बिंदुओं पर निर्णय एवं सुझाव पारित किए गए।

1. मुख्य गेट का चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि मुख्य गेट के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। संबंधित फेब्रिकेटर/ठेकेदार के साथ अंतिम अनुबंध की प्रक्रिया प्रगति पर है। अनुबंध में यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर तथा उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किया जाए, जिससे आवागमन सुगम हो एवं सोसाइटी का सौंदर्य बढ़े।


*2. डिजिटल मैप की स्थापना गेट नंबर 1 एवं गेट नंबर 2 पर शीघ्र ही डिजिटल मैप स्थापित किए जाएंगे। इन मैप्स के माध्यम से आगंतुकों एवं अतिथियों को संबंधित निवास का पता ढूंढने में सुविधा होगी। हाउस नंबर के आधार पर वे आसानी से निर्धारित घर तक पहुँच सकेंगे, जिससे व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनेगी।

3. सुरक्षा व्यवस्था (महत्वपूर्ण विषय) बैठक में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। वर्तमान में न्यूमेड हॉस्पिटल की ओर से अनधिकृत व्यक्तियों की आवाजाही के कारण सुरक्षा प्रभावित हो रही है।निवासियों के सुझावों एवं बैठक में सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव के अनुसार, उक्त स्थान पर डबल सिक्योरिटी व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही एक अतिरिक्त गेट स्थापित किया जाएगा। इससे अवैध प्रवेश पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सकेगा तथा सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

समापन बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। आर डब्ल्यू ए – ब्लॉक A, सोसाइटी के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रगतिशील विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इस अवसर पर अध्यक्ष नीरज कुमार, विकास सिंह राठौड़,मोहन सिंह,रेशम सिंह, ज्योति शर्मा, रवींद्र सिंह,मनोज कुमार,आर के तोमर ,सुधीर यादव , सुभाष फोजी, योगेश शर्मा, विजय कुमार,राहुल कुमार, अमित कुमार,संजय ,डॉ सुधीर चौधरी,राकेश कुमार सिंह,राजनारायण,भारत सिंह,वीर सिंह, वैभव तिवारी , प्रवीण कुमार, विरहेश गौर,योगेन्द्र यादव , प्रमोद , रितीश सिंह , एस पी दुबे, परवेज सिद्दीकी और अकरम चौधरी मौजूद रहे ।