नोएडा (अमन इंडिया ) । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (जिला गौतमबुद्ध नगर) द्वारा उद्योग एवं व्यापार से संबंधित मुद्दों एवं उनके समाधान पर एक सामूहिक बैठक का आयोजन डॉ पीयूष द्विवेदी चेयरमैन के नेतृत्व में उनके कार्यालय सेक्टर 63 नोएडा में किया गया जिसमें संजय जैन अध्यक्ष, अमित अग्रवाल वरिष्ठ महासचिव, नरेश बंसल कोषाध्यक्ष, राहुल भाटिया महासचिव, डॉ विकास बंसल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, के.के. अग्रवाल (CA) उपाध्यक्ष, संजय कोहली उपाध्यक्ष, सुनील वर्मा सचिव समेत व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारीयों ने बैठक में सम्मिलित हो जन समस्याओं पर अपने-अपने विचार रखें।
व्यापार मंडल द्वारा नोएडा प्राधिकरण संबंधित पुलिस प्रशासन संबंधित जीएसटी डिपार्मेंट संबंधित समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई एवं जल्दी ही व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल संबंधित विभागों से संपर्क कर समस्याओं के समाधान हेतु प्रयास करेगा।