काँग्रीसियो को लखनऊ निकले से पहले ही पुलिस ने घरों पर हाउस अरेस्ट किया




लोकतंत्र की आवाज़ को दबाने की खुलकर कोशिश कर रही है भाजपा मुकेश यादव अध्यक्ष महानगर कांग्रेस नोएडा

नोएडा (अमन इंडिया) । कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे जी व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी के आह्वान पर मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत लखनऊ “विधानसभा घेराव” के लिए घर से निकलने से पहले ही सेक्टर-52,नोएडा महानगर कांग्रेस कार्यालय पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश यादव सहित वरिष्ठ नेताओं को साथियों सहित हाउस अरेस्ट कर लिया।

नोएडा महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश यादव व उत्तर प्रदेश कांग्रेस सदस्य यतेन्द्र शर्मा,नोएडा ने कहा कि यह लड़ाई किसी व्यक्ति की नहीं,बल्कि संविधान,लोकतंत्र, जनता और मनरेगा के अधिकारों को बचाने की लडाई है।कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता हर हाल में सच्चाई और जनता की आवाज़ के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। 

  इस मौके महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव,अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व हरियाणा सहप्रभारी लियाकत चौधरी,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य नोएडा कांग्रेस नेता यतेन्द्र शर्मा,नोएडा,महानगर के उपाध्यक्ष विक्रम चौधरी,अरुण पांचाल,महानगर सचिव सतीश पांचाल सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे और प्रदेश अध्यक्ष  अजय राय जी के आह्वान पर मनरेगा बचाओ संग्राम के  तहत लखनऊ “विधानसभा घेराव” के लिए घर से निकलने से पहले ही बिशन पुरा आवास पर उत्तर प्रदेश कॉंग्रेस सचिव पुरुषोत्तम नागर को साथियों सहित हाउस अरेस्ट कर लिया।

 प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम नागर ने कहा कि यह लड़ाई किसी व्यक्ति की नहीं , बल्कि संविधान, लोकतंत्र, जनता और मनरेगा  के अधिकारों को बचाने की  लडाई है।कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता हर हाल में सच्चाई और जनता की आवाज़ के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।  इस अवसर पर प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम नागर, लाला नागर, बेगराज धामा ,बेदी नागर, सूरज बी डी सी,अजय धामा, दिनेश कुमार, राहुल नागर, सुमित बैसला, जगपाल चौहान, याक़ूब अली आदि कार्यकर्ता उपस्थित मौजूद रहे।

भाजपा सरकार अपने उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए आम जनता का दमन कर रही है : रामकुमार तंवर

भाजपा सरकार की तानाशाही नीतियों के खिलाफ कल 17 फरवरी को लखनऊ में कांग्रेस पार्टी द्वारा मनरेगा बचाव संग्राम के तहत विधानसभा घेराव किया जाएगा। घेराव को असफल करने के नीयत से भाजपा सरकार पुलिस के बल पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करके हमारी जनहित के मुद्दों को उठाने वाली आवाज को दबाने का कार्य कर रही है। कांग्रेस पार्टी का हर एक कार्यकर्ता आम जनता की आवाज़ को उठाने के लिए आखिरी दम तक प्रयासरत रहेगा। इस तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए हम सबको मिलकर एक साथ आना होगा। 

 भारतीय जनता पार्टी के कुशासन, बढ़ती महंगाई, बेरोज़गारी, किसानों की बदहाली और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा 17 फ़रवरी 2026, मंगलवार को सुबह 11 बजे लखनऊ में विधानसभा घेराव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर  पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं।

नोएडा महानगर कांग्रेस निवर्तमान अध्यक्ष रामकुमार तंवर ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार की नीतियों से आम जनता त्रस्त है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, किसान लागत और कर्ज़ के बोझ से दबे हैं तथा महिलाओं की सुरक्षा पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की निर्णायक लड़ाई है।उन्होंने बताया कि विधानसभा घेराव के माध्यम से अहंकारी सत्ता को यह स्पष्ट संदेश दिया जाएगा कि जनता जाग चुकी है और अब अन्याय को और सहन नहीं किया जाएगा।


रामकुमार तंवर ने कहा कि इस आंदोलन के ज़रिये राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी वाड्रा के हाथों को मज़बूत किया जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, राष्ट्रीय सचिव  प्रभारी धीरज गुर्जर व प्रदीप नरवाल  तथा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय के नेतृत्व में चल रहे संघर्ष के कारवां को और गति दी जाएगी।