सामाजिक उद्यम सेव सॉल्यूशंस के नेतृत्व से बिहार में एक विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया

 


गया के सपूतों की सराहनीय पहल: सेव सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 100 निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन का संकल्प

दिल्ली (अमन इंडिया) । बिहार गया के प्रतिष्ठित सामाजिक उद्यम सेव सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के नेतृत्व में गया। बिहार में एक विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस जनकल्याणकारी पहल के अंतर्गत जरूरतमंद मरीजों के लिए मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन, नजदीक का चश्मा तथा आंखों की दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस शिविर के माध्यम से लगभग 100 मोतियाबिंद ऑपरेशन किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस सामाजिक अभियान का नेतृत्व सेव सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के को -फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अजीत कुमार सिंह, को-फाउंडर एवं डायरेक्टर पंकज कुमार तथा को -फाउंडर  एवं डायरेक्टर अजय कुमार सिन्हा द्वारा किया जा रहा है। तीनों निदेशक गया के ही निवासी हैं और अपने गृह जनपद के जरूरतमंद लोगों के स्वास्थ्य सुधार के लिए सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।

मोतियाबिंद ऑपरेशन अनुभवी कैटरेक्ट सर्जन डॉ. सुब्रतो मुखोपाध्याय द्वारा ज्योति आई सेंटर, भुसुंडा में किए जा रहे हैं, जिससे मरीजों को सुरक्षित और उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सेवा सुनिश्चित हो रही है ।यह संपूर्ण सेवा कार्य केयर फॉर हेल्थ द्वारा संचालित किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। संस्था द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।